West Bengal Assembly Elections 2021: शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हंगामा, BJP कार्यकर्तओं पर फेंके गए पत्थर

कोलकाता। West Bengal election 2021 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां हर पार्टी की जोरशोर से चल रही हैं और राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान भी खूब देखने को मिल रहा है। बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच मुकाबला बहुत कांटे का चल रहा है और इस बात का अंदाजा चुनाव से पहले दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं की बीच हो रही हिंसक घटनाओं से भी लगाया जा सकता है। सोमवार को भी कोलकाता में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब बीजेपी की एक रैली पर पत्थरबाजी हो गई और इसका आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगा।

Recommended Video

    Kolkata: BJP के Roadshow में पत्थरबाजी, TMC-BJP Workers में भिड़ंत | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal

    सुवेंदु अधिकारी हुए थे रैली में शामिल

    इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीजेपी की एक रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं पर कुछ लोग पथराव कर रहे हैं। पथराव करने वाले लोगों के हाथों में टीएमसी का झंडा है। आपको बता दें कि जिस रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर ये हमला किया जा रहा था, वो केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी, राज्य बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष और हाल ही में टीएमसी से बीजेपी में आए शुभेंदु अधिकारी की थी। ये तीनों नेता इस रैली में शामिल हुए थे। ये रैली कोलकाता के टॉलीगंज में आयोजित की गई।

    आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने करीब 10 नेताओं समेत टीएमसी छोड़ बीजेजी जॉइन की थी, जिससे की टीएमसी में उनके लिए जबरदस्त नाराजगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+