कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हुआ पथराव, बाल-बाल बचे, एक हफ्ते में तीसरी बार हमला
नई दिल्ली। बिहार में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर गुरुवार की शाम एक बार फिर हमला हुआ। बता दें कि सीपीआई नेता पर यह एक सप्ताह में तीसरी बार हमला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के मधेपुरा इलाके में कन्हैया कुमार पर पथराव किया गया। इस हमले में उनकी गाड़ियों को नुकसान हुआ है लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इससे पहले बुधवार को बिहार के सुपौल इलाके में उनके काफिले पर पथराव किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक कन्हैया कुमार गुरुवार को भी जन गण मन यात्रा के लिए बिहार में सहरसा से मधेपुरा जा रहे थे इसी बीच उनके काफिले पर भीड़ ने पथराव कर दिया। यह हमला मधेपुरा-सहरसा सीमा स्थित सबेला चौक पर सहरसा पुलिस क्षेत्र में हुए। आरोपियों ने पथराव कर कन्हैया कुमार को निशाना बनाना चाहा लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी की वह बाल-बाल बच गए। कन्हैया कुमार पर हुए इस हमले में सहरसा जिला के बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
पहले भी दो बार हो चुका है हमला
बता दें कि कन्हैया कुमार पर एक हफ्ते में पथराव की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 1 फरवरी और उसके बाद बुधवार को उनके काफिले पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। बुधवार को वह जन-मन यात्रा के तहत संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित सीएए विरोधी सभा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान सुपौल में उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और भीड़ से ही कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके जिसमें वह घायल हो गए थे। इस पथराव में काफिले की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए और एक ड्राइवर के घायल हो गया था।
यह भी पढ़ें: मुंबई की एक अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को किया तलब, BJP नेता बोले- अभी तो ये शुरुआत है












Click it and Unblock the Notifications