'पेट खराब हो जाएगा...', जलेबी के साथ नया एक्सपेरिमेंट, आलू की सब्जी के साथ खाने पर भड़के यूजर्स, VIDEO

कुछ मीठा हो जाए... लोग अक्सर ये कहते रहते हैं। मीठे के नाम पर भारतीय जलेबी को बड़े शौक से खाते हैं। जलेबी राष्ट्रीय मिठाई भी है। साथ ही भारतीयों के लिए जलेबी एक भावना भी है।

कुछ मीठा हो जाए... लोग अक्सर ये कहते रहते हैं। मीठे के नाम पर भारतीय जलेबी को बड़े शौक से खाते हैं। जलेबी राष्ट्रीय मिठाई भी है। साथ ही भारतीयों के लिए जलेबी एक भावना भी है। कुरकुरी, नारंगी कुंडलित जलेबियां अपने अनोखे आकार और मीठे स्वाद के लिए जानी जाती हैं। जलेबी दही या मलाईदार रबड़ी के साथ बड़े शौक से खाते हैं। अब जलेबी को खाने के लिए नया एक्सपेरिमेंट किया गया है। जिसे देख इंटरनेट यूजर्स एकदम से भड़क गए हैं। कहा कि जलेबी के साथ ऐसी-तैसी कर दी है।

जलेबी के साथ आलू की सब्जी

जलेबी के साथ आलू की सब्जी

इस एक्सपेरिमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इसे फूड ब्लॉगर पलक कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जलेबी को आलू की सब्जी के साथ ट्राई किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि जलेबी के साथ दही-रबड़ी नहीं, बल्कि आलू की सब्जी के साथ खाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

इंटरनेट यूजर्स देखते ही भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जलेबी के स्वाद को खराब कर दिया है। वीडियो में सड़क किनारे एक दुकानदार जलेबी के ऊपर गर्मा-गर्म आलू की सब्ज़ी डाल रहा है। पलक ने इसे खाया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हें यह जायका थोड़ा पसंद आया है।

फूड कॉम्बो को किया ट्राई

फूड कॉम्बो को किया ट्राई

जलेबी के साथ आलू की सब्जी मथुरा के ओमा पहलवान की दुकान पर उपलब्ध है। वीडियो के साथ उसने लिखा कि अब तक का सबसे अजीब फूड कॉम्बो ट्राई किया! जाहिर है, आलू की सब्जी के साथ जलेबी मथुरा, वृंदावन में बहुत प्रसिद्ध है। इसलिए मैंने आखिरकार ओमा पहलवान, मथुरा से इस कॉम्बो को आजमाया है।"

वीडियो वायरल

वीडियो वायरल

वीडियो को 2 लाख से अधिक व्यूज और कई रिएक्शन मिल चुके हैं। हालांकि यह वीडियो फूडी को ज्यादा लुभाया नहीं। एक यूजर ने लिखा कि ओ माय गॉड वो कौन खाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये क्या कॉम्बिनेशन है। तीसरे यूजर ने लिखा कि पेट खराब हो जाएगा।

चाय के साथ आइसक्रीम ट्राई

चाय के साथ आइसक्रीम ट्राई

वहीं इससे पहले मैगी के साथ भी बहुत सारे एक्सपेरिमेंट किए जा चुके हैं। अभी हाल में चाय के साथ आइसक्रीम का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स काफी भड़क गए थे। आइस पैन पर एक गर्म कप चाय डालते हुए दिखाया गया है। वह इसमें दूध और चॉकलेट सिरप मिलाते हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'आधी रात को जब भूख..', नए रेसिपी के साथ तैयार है 'चीजी चीटोस मैगी', Viral हो रहा नया एक्सपेरिमेंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+