Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैसे केजरीवाल को ही डंक मार रहा है उनका स्टिंग?

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

एक सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद दिल्ली के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Kejrival GFX

स्टिंग ने बढ़ाई केजरीवाल सरकार की मुश्किलें

इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बात साफ हो गई कि जिस हथियार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपना हथियार बनाकर चुनाव में इस्तेमाल किया अब वही हथियार उनके लिए मुश्किलों का सबब बनता जा रहा है।

हम बात कर रहे हैं स्टिंग ऑपरेशन की। जिसका इस्तेमाल खुद अरविंद केजरीवाल ने अपनी सियासी पारी को मजबूती देने के लिए किया था।

जिस समय दिल्ली विधानसभा के चुनाव चल रहे थे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लोगों से स्टिंग करने की अपील करते नजर आते थे।

केजरीवाल सरकार ने लोगों से की थी स्टिंग करने की अपील

हालांकि केजरीवाल को इसके लिए चुनाव आयोग से फटकार भी लगी थी बावजूद इसके केजरीवाल कहते नजर आते थे कि विरोधी हमारे कार्यकर्ताओं को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा है कि अगर उन्हें कोई खरीदने की कोशिश करता है, पैसे देता है तो उसका वीडियो बनाइये। स्टिंग कर लीजिए और हमें भेजिए।

इतना ही नहीं सरकार बनने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील की थी कि अगर कोई भी कर्मचारी उनकी बात नहीं सुनता, कार्रवाई नहीं करता तो उसका स्टिंग कर लीजिए।

हालांकि उस समय केजरीवाल को ये नहीं पता था कि आने वाले वक्त में स्टिंग की ये अपील उनकी सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन जाएगी।

स्टिंग का शिकार बने थे पंजाब में आप के संयोजक सुच्चा सिंह

स्टिंग का शिकार केवल केजरीवाल सरकार के मंत्री रहे संदीप कुमार ही नहीं हुए हैं। हाल ही पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक रहे सुच्चा सिंह छोटेपुर भी स्टिंग ऑपरेशन का शिकार हुए थे।

वह इस स्टिंग में पार्टी कार्यकर्ता को चुनावी टिकट देने के बदले कथित रूप से दो लाख रुपये लेते पकड़े गए थे। इसके बाद उन्हें पार्टी ने संयोजक पद से हटा दिया था।

इससे पहले केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री आसिम अहमद खान भी स्टिंग का शिकार बने और उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आसिम अहमद खान पर एक बिल्डर से छह लाख रुपये मांगने के आरोप लगे थे।

दिल्ली में आप के विधायकों पर भी हुई है कार्रवाई

इनके अलावा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक भी स्टिंग ऑपरेशन का शिकार बने हैं। जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है।

इनमें दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का नाम शामिल है। विधायक पर जसोला विहार में रहने वाली एक महिला ने बदसलूकी, धमकी देने और कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

आम आदमी पार्टी के एक और विधायक भी स्टिंग का शिकार बने और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। विधायक दिनेश मोहनिया को पुलिस ने नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया था। वह संगम विहार से विधायक हैं।

दिनेश मोहनिया को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

आप विधायक दिनेश मोहनिया को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया गया जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए बैठे थे। दिनेश मोहनिया पर एक बुजुर्ग को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था।

हालांकि इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

स्टिंग से केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कोई पहली बार नहीं बढ़ी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी से जब योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण अलग हुए थे तो वहां भी स्टिंग का ही रोल अहम था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+