बरेली में 76 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 76 लाख रु.
बरेली में एसटीएफ ने 2 तस्करों को 76 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 76 लाख रु. की कीमत के चरस बरामद हुए है।
बरेली । बरेली के थाना सीबीगंज के क्षेत्र परसाखेड़ा से एसटीएफ और नारकोटिक्स ब्यरो ने 76 किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों व्यक्ति शामली के रहने वाले है । एसटीएफ की टीम के अनुसार गिरफ्त में आये दोनों तस्कर अन्तरार्जीय तस्कर है, जो काफी समय से उत्तर प्रदेश में सक्रिय है।

एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर से कुछ लोग चरस की खेप को कैराना लेकर जा रहे है। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर बरेली के बड़े बाईपास पर ट्रक नम्बर यूपी टी-0232 को एसटीएफ की टीम ने रोक लिया और जाँच करने में पाया कि सूचना सटीक है। एसटीएफ की टीम ने फ्यूल टैंक के पास बने अन्य टैंक से 76 किलों चरस के पैकेट के साथ 4000 रुपए नकद बरामद किये।
नारकोटिक्स की टीम मीडिया को प्रेस रिलीज बताया है कि दोनों शख्सों से 76 किलो चरस बरामद हुई है। दोनों अभियुक्त मुकरिम पुत्र अली हसन , दानिश पुत्र जाबिर शामली के रहने वाले है। दोनों अभियुक्तों ने टीम के सामने यह भी स्वीकारा है कि वह अंतर्राजीय तस्कर है। वह चरस की खेप को कैराना ले जा रहे थे इसके बाद उन्हें यह चरस दिल्ली और हरियाणा में इसे खपाना था । नारकोटिक्स विभाग के अनुसार अन्तराष्ट्रीय बाजार में पकडे गए चरस की कीमत 76 लाख रुपए है ।












Click it and Unblock the Notifications