गौरवान्वित पल : चेन्नई की पहली मेट्रो ट्रेन महिला ने चलाई
चेन्नई। आज पूरे भारत के लिए गर्व का पल है, आज चेन्नई की पहली मैट्रो ट्रेन को महिला ने चलाया। सीएम जयललिता ने पहली चेन्नई मैट्रो को हरी झंडी देकर रवाना किया। महिला ड्राईवर का नाम ए प्रीति है, जिन्होंने सरकारी धर्मबल पॉलिटेक्निक कॉलेज से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। चेन्नई की पहली मैट्रो दिन में 12 बजकर 15 मिनट पर रवाना हुई।

इस गौरवान्वित पल के बारे में बात करते हुए ए प्रीति के पिता ने मीडिया से कहा कि आज मैं बहुत ज्यादा खुश हूं, आज मेरी बेटी का लोको पायलट बनने का सपना पूरा हो गया, मुझे उस पर गर्व है।
प्रीति के पिता की आंखें खुशी से छलछला उठीं
उन्होंने बताया कि प्रीति पहले कहीं और जॉब करती थी लेकिन जब मैट्रो में लोको पायलट बनने की वेकैंसी निकली तो उसने पहली नौकरी छोड़ दी और उसके बाद उसने इस जॉब को पाने के लिए दिन-रात एक कर दिया, मालूम हो कि प्रीति चेन्नई मैट्रो के लिए चुनी गई पहली महिला लोको पायलट है। प्रीति के साथ तीन और महिलाओं को लोको पायलट बनने का सौभाग्य मिला है, जिन्हें दिल्ली में डेढ़ साल तक ट्रेनिंग दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications