यूपी चुनाव के बाद देश में कहां तक फैला भाजपा का 'साम्राज्य'?
पांच राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद चार में भाजपा की सरकार बन रही है। इन नतीजों के बाद उत्तर और मध्य भारत तो पूरी तरह से भाजपा का हो गया है।
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा भारी फायदे में रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी को बहुमत मिला है, तो मणिपुर और गोवा में दूसरे नंबर की पार्टी बनने के बावजूद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इन नतीजों के बाद उत्तर और मध्य भारत तो पूरी तरह से भाजपा के पास आ गया है। सिर्फ कुछ ही बड़े राज्य अब भाजपा की पकड़ से बाहर रह गए हैं।

जम्मू-कश्मीर मे भाजपा और पीडीपी की सरकार है। हिमाचल और पंजाब को छोड़ दिया जाए तो फिर उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा में भाजपा की सरकारें हैं। (मणिपुर, गोवा और यूपी में हाल के चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बन रही है। )
वहीं दक्षिण में अभी क्षेत्रीय पार्टियों का ही दबदबा है। तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक, ओडिशा में बीजद और पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय पार्टियों की सरकारें हैं। कांग्रेस के पास पंजाब और कर्नाटक दो बड़े राज्य हैं। इनके अलावा मिजोरम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और पांडुचेरी में कांग्रेस की सरकारें हैं।












Click it and Unblock the Notifications