MP में चुनाव हार सकती है शिवराज सरकार, खुफिया रिपोर्ट के आधार पर ही काटे गए टिकट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है, सभी प्रमुख सियासी दल अपनी-अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी कहां पीछे रहने वाली है। हालांकि बीजेपी की चुनावी तैयारियों के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सत्ताधारी शिवराज सरकार इस बार का विधानसभा चुनाव हार सकती है। इसका खुलासा स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में हुआ। इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक स्टेट इंटेलिजेंस विभाग की रिपोर्ट में जो मुख्य बात सामने आई है वो यही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज कर सकती है। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट की वजह से बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 27 मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे गए हैं।

30 अक्टूबर को विभाग ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

30 अक्टूबर को विभाग ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक ये सीक्रेट रिपोर्ट 30 अक्टूबर को स्टेट इंटेलिजेंस विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पेश की थी। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि विधानसभा की कुल 230 सीटों में से कांग्रेस पार्टी 128 सीटों पर सत्ताधारी बीजेपी से आगे निकल सकती है। रिपोर्ट में बीजेपी को केवल 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 6 सीटों पर बढ़त मिल सकती है। समाजवादी पार्टी की की बात करें तो उनके खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी जीत सकती है।

रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के 10 मंत्रियों के चुनाव हारने का अनुमान

रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के 10 मंत्रियों के चुनाव हारने का अनुमान

जानकारी के मुताबिक स्टेट इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मध्य प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री चुनाव हार सकते हैं। इनमें मंत्री रुस्तम सिंह, माया सिंह, गौरी शंकर शेजवार, सूर्य प्रकाश मीणा समेत 10 मंत्री ऐसे हैं जिन्हें इस बार का चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है। माना जा रहा है कि इसी सीक्रेट रिपोर्ट का असर बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में देखने को मिला है। यही वजह है कि बीजेपी ने पहली लिस्ट में 27 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं।

रिपोर्ट में कांग्रेस को फायदा, बीजेपी को नुकसान का अनुमान

रिपोर्ट में कांग्रेस को फायदा, बीजेपी को नुकसान का अनुमान

सीक्रेट रिपोर्ट में मंत्री माया सिंह, गौरीशंकर शेजवार और सूर्यप्रकाश मीणा के हार की आशंका जताई गई थी जिसके बाद बीजेपी ने तीनों ही मंत्रियों को टिकट नहीं दिया है। माया सिंह ग्वालियर से विधायक हैं। मंत्री सूर्यप्रकाश मीना का विदिशा से विधायक हैं। शिवराज सरकार में वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार को भी टिकट नहीं देकर उनके बेटे मुदित शेजवार को सांची से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं 128 सीटें: सीक्रेट रिपोर्ट

कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं 128 सीटें: सीक्रेट रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ग्वालियर-चंबल इलाके की 34 में से 24 सीट पर बीजेपी बढ़त ले सकती है, जबकि बीजेपी के खाते में 7 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है। बीएसपी यहां तीन सीटों पर कब्जा जमा सकती है। बुंदेलखंड की 26 सीटों में से बीजेपी को 13 सीटों पर जीत की संभावना जताई गई है, वहीं कांग्रेस के खाते में 12 सीटें और सपा को एक सीट मिलने का अनुमान रिपोर्ट में जताया गया है।

रिपोर्ट में बीजेपी को 92 सीटें मिलने का अनुमान

रिपोर्ट में बीजेपी को 92 सीटें मिलने का अनुमान

सीक्रेट रिपोर्ट में विंध्य क्षेत्र की 30 सीटों में से 18 पर कांग्रेस को बढ़त मिलने के आसार जताए गए हैं। बीजेपी के खाते में 9 सीटें, बीएसपी भी तीन सीटों पर बढ़त ले सकती है। महाकोशल की 38 सीटों में से कांग्रेस के 22 सीटों पर मजबूत दिख रही है। बीजेपी 13 सीटों पर दावेदारी पेश करती नजर आ रही है, सपा को दो और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक सीट मिलने के आसार जताए गए हैं।

मालवा-निमार क्षेत्र में कांग्रेस बड़े फायदे की संभावना

मालवा-निमार क्षेत्र में कांग्रेस बड़े फायदे की संभावना

खास तौर से मालवा क्षेत्र में बीजेपी को बड़े नुकसान का अनुमान रिपोर्ट में लगाया गया है। ये इलाका किसान आंदोलन का मुख्य केंद्र रहा था जिसकी वजह से यहां कांग्रेस को बड़े फायदे का अनुमान जताया गया है। यहां कांग्रेस पार्टी को 34 सीटें मिलने के आसार हैं वहीं बीजेपी के खाते में 32 सीट जाने का अनुमान जताया गया है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट में जिस तरह की संभावना जताई गई है इसी वजह से बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में मालवा क्षेत्र को अलग रखा है। इस क्षेत्र में पहली सूची में एक भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। मध्य भारत की बात करें तो यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच बराबरी का मुकाबला हो सकता है, यहां दोनों ही पार्टियां 18-18 सीटें जीत सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+