Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बंद किए 41.16 लाख बचत खाते, जानिए वजह

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 41.6 लाख बचत खातों को बंद कर दिया है। एसबीआई ने ये कार्रवाई मिनिमम बैलेंस न रखने के कारण की है। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक ने करीब 41.16 लाख खातों को बंद किया है। बैंक ने ये कार्रवाई पिछले दस महीनों के दौरान मिनिमम बैलेंस न रखने के कारण की है।

 State Bank Of India Closes 41.16 Lakh Savings Accounts

बैंक द्वारा इस कार्रवाई पर आरटीआई अर्जी पर एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि बैंक में न्यूनतम जमा राशि उपलब्ध नहीं होने पर दंड शुल्क लगाने के प्रावधान के कारण एसबीआई ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 31 जनवरी तक बंद किए गए। सेविंग अकाउंट की संख्या लगभग 41.16 लाख है।

बता दें, बैंक में मिनिमम बैलेंस न रखने के कारण बैंक ग्राहक पर जुर्माना लगाता है। इसी को लेकर देश में काफी बहस भी चल रही है। नीरव मोदी कांड के बाद लोगों ने बैंकों के इस रवैये पर काफी आपत्ति जताई थी।

देश के सबसे बड़े बैंक ने एक अप्रैल से जुर्माने की राशि को 75 फीसदी तक घटाने का अहम फैसला लिया था। लंबे समय से देश के गरीब लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने की सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान पर इसको लेकर बातचीत चल रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ का कहना है कि 'अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस मद में जुर्माने की रकम को घटाने का निर्णय समय रहते कर लेता, तो उसे 41.16 लाख बचत खातों से हाथ नहीं धोना पड़ता। इसके साथ ही इन खाताधारकों को परेशानी नहीं होती जिनमें बड़ी तादाद में गरीब लोग शामिल रहे होंगे।'

यह भी पढ़ें- जगदीश टाइटलर की हत्या करना चाहता था, गिरफ्तार आतंकी ने किए कई खुलासे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+