Video: 'क्यों इंजीनियरिंग को बदनाम कर रहे हो', नौकरी नहीं मिली तो बैंड मास्टर बना शख्स, लोगों ने कर दी खिंचाई
Viral Video News: मौजूदा वक्त में नौकरियों की हालत बहुत खस्ता हो रही है। युवा पढ़ाई करने के बाद भी जॉब्स के लिए तरस रहे हैं। आलम यह हो गया कि रोड पर आपको ऐसी-ऐसी दुकान मिल जाएंगी, जिनके नाम लोगों ने अपनी डिग्री पर रख रखे हैं। वहीं ऐसे ही एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो कि इंजीनियर कर चुका है।
वैसे तो कहा जाता है कि एक इंजीनियर कुछ भी कर सकता है। क्योंकि तमाम ऐसी पोस्ट और दूसरी फिल्ड की जॉब्स है, जिनमें इंजीनियरिंग करने वालों का बोलबाला है। अब ऐसे ही एक शख्स की इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी नहीं लगी तो उसने स्टार्टअप शुरू किया, वो भी बैंड पार्टी का। जिसका वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स जो बैंड की ड्रेस पहने हुए है, उसने दावा किया है कि उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, मगर नौकरी नहीं मिली को अपना स्टार्टअप शुरू कर दिया है।
वीडियो में युवक कह रहा है कि "देखिए इंजीनियरिंग का पढ़ाई किया, नौकरी नहीं लगा कोई दिक्कत नहीं। काहे कि An Engineer Can Do Everything हम नया स्टार्टअप शुरू किए हैं। बैंड बाजा का स्टार्टअप है हमारा।"
इसी के साथ युवक लोगों से अपील कर रहा है कि आप किसी भी छोटी-मोटी पार्टी के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद सब मिलकर बैंड बजाने लगते हैं।
खूब देखा जा रहा वीडियो
इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है कि 'इंजीनियरिंग करने के बाद बैंड पार्टी का स्टार्टअप।' इस वीडियो को अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है, वहीं 2600 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
लोगों ने लिए जमकर मजे
वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर भी जमकर कमेंट सेक्शन में मौज ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मन लगाकर पढ़ लिया होता तो आज बैंड बजाना नहीं पड़ता। ऐसे ही एक और ने लिखा कि क्यों इंजीनियरिंग बिरादरी को बदनाम कर रहे हो। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा छोटा मोटा काम नहीं है ये।
हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि इस वीडियो को मनोरंजन के जरिए बनाया है, जिसके बारे में वीडियो के अंत में जानकारी भी शेयर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications