Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर भगदड़, 3 की मौत, सीएम ने व्यक्त की संवेदना
टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू की जनसभाओं में भगदड़ का ये दूसरा मामला है। जिसमें तीन लोगों के मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

Stampede at Chandrababu Naidu rally: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा में भगदड़ मच गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अचानक भगदड़ मचने से मौतों के अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।
तेलगु देशम पार्टी टीपी एन चंद्रबाबू नायडू रविवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक जनसभा (Guntur rally) कर रहे थे। जिसमें अचानक भगदड़ मच गई। घटना को लेकर एसपी गुंटूर आरिफ हफीज ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बता दें कि इससे पहले हाल ही में एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा के दौरान नेल्लोर में भगदड़ मची थी। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी।
सीएम दुख व्यक्त किया
गुंटूर में हुई मौतों पर सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भगदड़ पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
29 दिसंबर की रैली में भी भगदड़
टीडीपी चीफ का गुंटूर की जनसभा से पहले 29 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के कंदुकुर में रोड शो था। जिसमें मची भगदड़ में 8 लोगों की मौत हुई थी। चंद्रबाबू नायडू का काफिला जब कंदुकुर में गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा तो कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए। इसमें कुल 8 लोगों की मौत हुई थी। हादसे का कारण रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा होना और लोगों के बीच धक्का-मुक्की बताया गया। इसमें मृतकों के परिजनों को नायडू ने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications