डायरी में पत्नी के नाम के आगे लिखा था सचिन की बेटी सारा का नाम, पढ़ें सिरफिरे की पूरी कहानी
मुंबई। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को फोन पर धमकी देने और भद्दे-भद्दे कमेंट करने वाले 32 वर्षीय देवकुमार मैती को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के महिषादल इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने सचिन में घर पर 20 बार फोन किया और सारा को अगवा कर लेने की धमकी दी। पूछताछ में उसने जो पुलिस को बताया है वो जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। जी हां उसने बताया कि एक मैच के दौरान उसने सारा को स्टेडियम में देखा था और उसी वक्त वो उनसे प्यार कर बैठा। उसने मन ही मन में सोच लिया था कि वो शादी करेगा तो सिर्फ सारा तेंदुलकर से। और भी कई चौकाने वाली बातें उसने पुलिस को बतायी हैं। विस्तार से जानिए

डायरी में सारा को बताया पत्नी
देवकुमार मैती की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसके घर से एक डायरी बरामद हुई। उस डायरी में उसने सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम अपनी पत्नी के रूप में लिखा था। पूछताछ पर उसने बताया कि उसने बस एक बार स्टेडियम में सारा को देखा था उसके बाद उसने कभी नहीं देखा। पुलिस के मुताबिक देवकुमार ने डायरी में सारा के कई चित्र खुद से बनाए हैं।

घर वाले बता रहे हैं मानसिक बीमार
देवकुमार मैती के रिश्तेदारों ने बताया कि वो लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। उन्होंने कहा, 'हमें इस बात का अंदाजा तक नहीं है कि वो इस मामले में कैसे उलझा। यहां तक कि वो घर पर भी अपने माता-पिता को प्रताड़ित करता था, हाल ही उसके पिता की मौत हुई थी। पिछले आठ सालों से उसके दिमागी हालत का इलाज चल रहा है।'

आर्टिस्ट के तौर पर है पहचान
जानकारी के मुताबिक आरोपी देवकुमार मैती को महिषाडल में आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है। वह चित्रकारी के लिए इलाके में विख्यात है। पुलिस हिरासत में युवक ने मीडिया से कहा कि वह क्रिकेटर की बेटी से प्रेम करता है और उनसे शादी करना चाहता है। इतना ही नहीं उसने अपने पड़ोसियों से भी कह रखा है कि वह क्रिकेटर की बेटी से शादी करने वाला है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications