सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लीक किए ड्रग्स ग्रुप के चैट, पिठानी बोला- SSR को डूब मिल गई?
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी आए दिन उलझती जा रही है। इस मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और हर दिन एक नई बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रहे हैं। हाल ही में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की डिलीट व्हॉट्सएप चैट से ड्रग्स का एंगल सामने आया था। जिसके बाद अब इस ड्रग्स वाले ग्रुप की व्हॉट्सएप चैट लीक हो गई हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस ग्रुप की कुछ चैट शेयर की हैं। जो काफी वायरल भी हो रही हैं।
Recommended Video

रिया लिखती है- डूबी की जरूरत है
ये चैट्स रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी और सैमुअल मिरांडा सहित अन्य लोगों के बीच बातचीत की हैं। इनमें रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक किसी से डूबी लाने को कह रहे हैं। गूगल सर्च के अनुसार, ये गांजे की सिगरेट होती है। जानकारी के मुताबिक ये स्क्रीनशॉट बीते साल 30 जुलाई के हैं। इनमें रिया भी डूबी लाने के लिए कहती हैं। वह लिखती हैं, डूबी की जरूरत है। इसपर फिर जवाब आता है, ला रहा हूं। फिर आयुष कहता है रोल कर रहा हूं। इसके बाद सिद्धार्थ पिठानी लिखता है, मिरांडा यहां है।

रिया कहती है- सुश के लिए टैंग भेजो
जिस ग्रुप के चैट श्वेता ने शेयर किए हैं, उस ग्रुप का नाम NIFW है। जिसमें आयुष, आनंदी, रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी और सैमुअल मिरांडा सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। इन मैसेज को देखकर पता चल रहा है कि कौन क्या बोल रहा है, लेकिन चैट्स किसके फोन की हैं, ये साफ नहीं है। चैट्स में आगे, जिसके फोन से स्क्रीनशॉट लिए गए हैं, वह कहता है, वॉटरस्टोन की बुकिंग कैंसिल हो गई है। आगे देखें तो रिया कहती है कि सुश के लिए टैंग भेजो। रिया ने कहा है, हमारे पास डूब है। तब जवाब आता है, चेक कर रहा हूं, रोल करके ला रहा हूं।

शौविक कहता है- डूबीज लेता आए
इसके बाद सैमुअल मिरांडा ब्लूबेरी कुश के नाम से एक तस्वीर भेजता है और कहता है ये कैसा है। तो जवाब आता है, वाओ। इसमें आगे की बातचीत में कहा जाता है, एसएसआर को डूब मिल गई है ना? रिया का भाई शौविक कहता है, जल्दी पहुंचो, आयुष को बोलना कि डूबीज लेता आए। साथ में फिर लिखा है कि स्पीकर्स भी ले आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया ने स्वीकार किया है कि ये चैट्स उनकी ही हैं। इन लोगों के बीच हुए चैट के स्क्रीनशॉट्स श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications