बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर कंगना ने किए कई बड़े खुलासे, सुशांत की बहन ने सरकार से मांगी सुरक्षा
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब सीबीआई और ईडी के अलावा एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) भी जांच कर रहा है। ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक मामला दर्ज किया है। दरअसल मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के डिलीट किए गए व्हॉट्सएप चैट का डाटा जब देखा गया तो इस एंगल के बारे में पता चला। ड्रग्स से जुड़े मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है और जांच भी शुरू हो गई है। टीम को मुंबई में ड्रग पैडलर्स के नेटवर्क और बॉलीवुड नेटवर्क में भी जांच करने को कहा है। इस मामले के सामने आने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कई बड़े खुलासे किए हैं और सुरक्षा मांगी है। जिसका समर्थन सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी किया है।

कंगना ने कहा- एनसीबी की मदद के लिए तैयार हूं
कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह एनसीबी की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए वह केंद्र सरकार से सुरक्षा चाहती हैं। उनका कहना है कि वह ना केवल अपने करियर बल्कि अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल रही हैं। कंगना ने कहा कि सुशांत को कुछ डर्टी सीक्रेट पता थे इसलिए उन्हें मारा गया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में ड्रग्स का बहुत इस्तेमाल होता है और अगर जांच की गई तो बहुत से ए लिस्टर एक्टर्स का नाम सामने आएगा। कंगना के ऐसा कहने के बाद से ट्विटर पर #कंगना_राणावत_को_सुरक्षा_दो ट्रेंड करने लगा। जिसपर सुशांत की बहन ने भी प्रतिक्रिया दी।

सुशांत की बहन ने प्रधानंमत्री से किया अनुरोध
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए अनुरोध किया कि कंगना रनौत को सुरक्षा दी जाए। ताकि वह एनसीबी की मदद कर सकें। आपको बता दें कंगना सुशांत सिंह राजपूत केस में शुरुआत से ही बेबाकी से बोल रही हैं। ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद उन्होंने कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में कंगना ने कहा है, 'अगर एनसीबी बुलीवुड में आता है, तो कई ए लिस्ट्रस सलाखों के पीछे होंगे, अगर ब्लड टेस्ट होते हैं तो कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस गटर को भी साफ कराएं, जिसे बुलीवुड कहा जाता है।'

कंगना बोली- मुझे ड्रिंक में मिलाकर देते थे
एक अन्य ट्वीट में कंगना ने खुद को ड्रग्स दिए जाने का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है, 'मैं नाबालिग थी और मेटे मेंटोर इतने खतरनाक हो चुके थे कि मुझे ड्रिंक्स में मिलाकर ड्रग्स देते थे। ताकि मैं पुलिस के पास ना जा सकूं। फिर जब मैं कामियाब हो गई और मशहूर पार्टियों में बुलाई जाने लगी तो मेरा सबसे चौंकाने वाली भयावह दुनिया और ड्रग्स, अय्याशी और माफिया से सामना हुआ।' एक अन्य ट्वीट में कंगना ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मशहूर ड्रग्स कोकेन है, वह लगभर हर हाउस की पर्टी में इस्तेमाल होता है और काफी महंगा होता है। लेकिन जब शुरु में आप बड़े और शक्तिशाली लोगों के घरों में जाएंगे तो आपको मुफ्त में मिलेगा। एमडीएमए क्रिस्टल्स को पानी में मिलाया जाता है और कभी कभी ये बिना जानकारी के भी आपको दे दिया जाता है।'












Click it and Unblock the Notifications