सुशांत के रूम की चाबी बनाने वाले का बड़ा खुलासा, लॉक तोड़ने के बाद कमरे में नहीं जाने दिया गया

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। इसमें रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस में एक महत्वपूर्ण विटनेस का बयान सामने आया है जो हैरान करने वाला है। दरअसल, सुशांत का कमरा अंदर से लॉक था, उसे खुलवाने के लिए एक चाभी वाले को बुलाया गया था। उस चाभी वाले का कहना है कि जब कमरा खोला गया तो उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

सिद्धार्थ पिठानी ने किया था फोन, किसी के चेहरे पर नहीं थी घबराहट

सिद्धार्थ पिठानी ने किया था फोन, किसी के चेहरे पर नहीं थी घबराहट

रफीक चाभीवाला ने एक न्यूज़ चैनल को दिए बयान में कहा कि मुझे सिद्धार्थ पिठानी के पास से 14 जून को दोपहर करीब 1:05 बजे फोन आया। उन्होंने बांद्रा में एक कमरे का ताला खोलने के लिए कहा। मैंने उनसे दरवाजे के लॉक की फोटो व्हॉट्सऐप पर शेयर करने के लिए कहा। तब तक मुझे नहीं पता था कि वह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का घर है। मैं सिद्धार्थ पिठानी को भी नहीं जानता था। बाद में जब मीडिया रिपोर्ट्स में उनको देखा तो मैं पहचान पाया।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: सुशांत के शव को देखकर Rhea Chakraborty ने कहा था - 'सॉरी बाबू' | वनइंडिया हिंदी
    मुझसे कहा गया- अगर कोई आवाज आए तो काम रोक देना

    मुझसे कहा गया- अगर कोई आवाज आए तो काम रोक देना

    रफीक आगे कहते हैं कि मुझे लोकेशन के बारे में बताया गया। मैं अपने साथी के साथ वहां पहुंचा तो मुझे छठे माले पर लेकर जाया गया। वहां मुझे ताला खोलने के लिए कहा। मैंने कुछ मिनट तक कोशिश की उसे खोलने की लेकिन बाद में मैंने कहा इसे तोड़ना पड़ेगा। मुझे बोला गया कि कमरे के अंदर से अगर कोई आवाज आती है तो तुम काम रोक देना। वह एक कंप्यूटराइज लॉक था। मुझे उसे हठौड़ी से तोड़ना पड़ा। जैसे ही मैंने ताला तोड़ा मुझे दो हजार रुपये देकर भेज दिया। मुझे अंदर का कुछ नहीं देखने दिया और न ही जाने दिया।

    जब मैं घर से जा रहा था तो सुशांत की बहन वहीं थीं

    जब मैं घर से जा रहा था तो सुशांत की बहन वहीं थीं

    रफीक कहते हैं कि मैं जब घर से जा रहा था तो सुशांत की बहन वहीं थीं। सीबीआई सुशांत केस की जांच कर रही है, इसपर जब सवाल पूछा गया तो रफीक ने कहा कि मुझे किसी एजेंसी ने बयान देने के लिए नहीं बुलाया है। अगर बुलाया जाता है तो मैं बिलकुल उनकी मदद करूंगा। हालांकि, रफीक का बयान मुंबई पुलिस पहले ही रिकॉर्ड कर चुकी है।

    सुशांत के शव को देखकर रिया ने कहा था- सॉरी बाबू

    सुशांत के शव को देखकर रिया ने कहा था- सॉरी बाबू

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके शव को पोर्स्टमाटम के लिए मुम्बई के कूपर अस्पताल ले जाया गया था। अगले दिन यानि 15 जून को सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती भी आखिरी बार उन्हें देखने और उन्हें अलविदा कहने वहां पहुंचीं थीं। उल्लेखनीय है कि कूपर अस्पताल के शवगृह में रखे सुशांत के शव को देखकर रो रहीं रिया के मुंह से अंतिम बार 'सॉरी बाबू' ये दो लफ्ज निकले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+