SSR Case: वकील विकास सिंह ने CBI को पत्र लिख कर एम्स की रिपोर्ट पर उठाए ये बड़े सवाल
SSR Case: वकील विकास सिंह ने CBI को पत्र लिख कर एम्स की रिपोर्ट पर उठाए ये बड़े सवाल
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले (Sushant Singh Rajput Case) में एम्स ने सीबीआई को अपनी फारेंसिक रिपोर्ट पहले ही भेज थी जिसमे उसने साफ कर दिया था कि एक्टर की हत्या नहीं हुई उसकी मौत आत्महत्या करने से ही हुई है। जिसको अब सीबीआई टीम ने भी मान लिया है, लेकिन सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह को सीबीआई को निदेशक को पत्र लिखा है और एम्स द्वारा सीबीआई को सौंपी गई फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए और इसे दोषपूर्ण बताते हुए कई सवाल उठाए है और सीबीआई द्वारा किसी अन्य फोरेंसिक टीम को गठित कर उससे जांच करवाने की गुजारिश की है। इतना ही नहीं विकास सिंह ने सीबीआई को भेजे गए पत्र में कई महत्वपूर्ण बिंदु उठाए हैं और दावा किया है कि अगर नई टीम फोरेंसिक टीम जांच करती हैं तो सच्चाई हर हाल में सामने आएगी।

एम्स ने केवल कूपर हॉस्पिटल पर अपनी राय दी है
बता दें सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने पहले भी दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनको गला घोंटकर मारा गया है। वकील ने कहा कि एम्स को न तो सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम करने का पहला मौका मिला और न ही उसने डेडबॉडी को एक्जामिन किया है, एम्स केवल कूपर हॉस्टिपटल जिसने सुशांत का पोस्टमार्टम किया उससे मिली रिपोर्ट पर अपनी राय दे रहा है।
Recommended Video

डाक्टर सुधीर गुप्ता ने सुशांत की मौत के बाद बोली थी ये बात
वकील विकास सिंह ने आगे लिखा कि डाक्टर सुधीर गुप्ता सुशांत की मौत के बाद से पहले दिन से मीडिया को दिए इंटरव्यू में कूपर हास्पिटल के डाक्टरों द्वारा किए एटॉप्सी रिपोर्ट पर प्रश्न उठा रहे थे और ये भी आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने जल्दबाजी में पोस्टमार्टम करवाया और क्राइम सीन को ठीक से प्रोटेक्ट नहीं किया गया।

वकील ने बताया पोस्टमार्टम में क्या भी कमियां
वहीं विकास सिंह ने सीबीआई को लिखे पत्र में कूपर हॉस्पिटल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी कमियां भी गिनाई हैं। जानिए वो कमियां क्या हैं।
1- पोस्टमार्टम रात में किया गया जब कि मजिस्ट्रेट के ऑडर के बिना कि रात में ही पोस्टमार्टम करो।
2- पोस्टमार्टम किए जाने में जो प्रोटोकॉल दुनिया भर में विशेषज्ञ फॉलो करते हैं उसको इस केस में फॉलो नहीं किया गया।
3- पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं की गई।
4- आगे और जांच करने के लिए बिसरा को संग्रहित नहीं किया गया।
5- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का समय नहीं बताया गया है।
6- मृतक के शरीर पर लगे घावों के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है और शरीर पर वो घाव क्यों और कैसे लगे इसके बारे में कोई भी कारण नहीं लिखे गए हैं।
7- मृतक का पैर फैक्चर था उसके बारे में कुछ भी नहीं लिखा गया है।
8- वकील ने दावा किया है कि नए सिरे से एक बार फिर फॉरेंसिक जांच करवाए जाने के बाद और भी बहुत सी कमियां उजागर हो सकती हैं एम्स की एक्सपर्ट टीम ने जिसको नजरंदाज कर दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि ये मैं नहीं एक एक्स्पपर्ट डाक्टर ने टीवी चैनल को इंटरव्यू में व्यक्त किया है।

डाक्टर सुधीर गुप्ता के इस रवैये पर भी वकील ने उठाए हैं सवाल
वकील ने ये भी आरोप लगाया कि एम्स पैनल के हेड डाक्टर सुधीर गुप्ता ने जो सीबीआई को फारेंसिक रिपोर्ट सौंपी है उसे कई मीडिया हाउस को लीक की जो कि नियमों के विरुद्ध है। इतना ही नहीं डाक्टर सुधीर गुप्ता कहते फिर रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं बल्कि उसने आत्महत्या की है। डाक्टर सुधीर गुप्ता काफी सारी बचकानी हरकतें कर रहे हैं जो बहुत ही गैरजिम्मेदराना है और लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, और एक अच्छी जांच प्रक्रिया को पटरी से उतार रहे हैं। ऐसा बर्ताव मेडिकल एथिक्स के खिलाफ है और अपराध है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications