महेश भट्ट के साथ व्हॉट्सएप चैट वायरल होने पर बोलीं रिया चक्रवर्ती- मैं दुखी थी क्योंकि SSR ने मुझे...

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को लेकर आए दिन खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर रिया के फिल्म मेकर महेश भट्ट के साथ कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसके साथ ही दोनों के बीच व्हॉट्सएप पर हुई बातचीत भी वायरल हो गई थी। जिसमें पता चला था कि रिया ने सुशांत का घर छोड़ने से लेकर उनके निधन के बाद तक महेश भट्ट से बातचीत की थी। अब रिया चक्रवर्ती ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया है और इस मामले पर भी अपनी बात रखी है।

सुशांत की मौत के बाद भी हुई बातचीत

सुशांत की मौत के बाद भी हुई बातचीत

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच जो चैट वायरल हुईं, वो 8 जून से लेकर 15 जून तक की हैं। बता दें 8 जून को ही रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं और 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। व्हॉट्सएप चैट से ऐसा प्रतीत होता है कि रिया ने महेश भट्ट के कहने पर सुशांत का घर छोड़ा था। हालांकि रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा था कि रिया ने घर सुशांत के कहने पर छोड़ा था। अब रिया ने कहा है कि वह सुशांत का घर छोड़ने के बाद से परेशान थीं इसलिए उन्होंने महेश भट्ट से बात की थी। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा है कि इन मैसेज का सुशांत से कोई लेना देना नहीं है।

रिया ने कहा- मैं परेशान थी

रिया ने कहा- मैं परेशान थी

रिया ने इन चैट्स को लेकर कहा है, 'मैं परेशान थी क्योंकि एसएसआर ने मुझे वापस नहीं बुलाया और मुझे वापस नहीं चाहते थे। मुझे आश्चर्य हुआ कि वह मुझे दूर करना चाहता थे क्योंकि मैं अस्वस्थ थी। भट्टसाब के साथ मेरी बातचीत का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।' रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच 8 जून को होने वाली बातचीत से पता चला कि वह सुशांत से खुद ब्रेकअप करने वाली थीं। इसके बारे में रिया ने महेश भट्ट को बताया था। चैट में रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट से कह रहीं हैं, 'सर आएशा बहुत भारी मन और एक राहत के साथ आगे बढ़ गईं हैं। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी थीं। आप तब भी और अब भी मेरे लिए फरिश्ते हैं।' आपको बता दें कि फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती के किरदार का नाम आएशा था।

महेश भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना

महेश भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना

इसके जवाब में महेश भट्ट ने कहा था, 'अब पीछे मुड़कर मत देखना, इसे अब मुमकिन बनाओ जो जरूरी है। तुम्हारे पिता को मेरा प्यार देना। वो अब खुश होंगे।' आपको बता दें सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर अभिनेता के साथ धोखाधड़ी करने, साजिश रचकर उनका पैसा हड़पने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये गायब किए हैं। इसके अलावा सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा है कि रिया उनके बेटे को लंबे समय से जहर पिलाया करती थी, वो उनकी हत्यारी है। जांच एजेंसियों को चाहिए कि रिया और उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार करें और सजा दिलाएं। अब इस मामले की जांच ईडी और सीबीआई कर रहे हैं। रिया के डिलीट किए गए चैट्स में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी ने भी जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+