JK:जैश के 5आतंकी गिरफ्तार , 26 जनवरी को हमले की थी योजना

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश ए मोहम्मद के टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जैश को दो आतंकियों को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है गिरफ्तार किए गए आतंकी 26 जनवरी पर बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। यहीं नहीं पकड़े गए आतंकी हाल ही में हुए दो ग्रनेड हमलों के भी आरोपी हैं। इनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है।

आतंकियों के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़

आतंकियों के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़

जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गुरुवार शाम हजरतबल के पास इन आतंकियों को अरेस्ट किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आतंकी श्रीनगर में 26 जनवरी के आसपास फिदायीन या आईईडी हमले की साजिश रच रहे थे। इन आतंकियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है।

पकड़े गए आतंकी के घाटी में हुए दो ग्रेनेड अटैक में भी शामिल

पकड़े गए आतंकी के घाटी में हुए दो ग्रेनेड अटैक में भी शामिल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सभी लोग घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहे थे। पकड़े गए आतंकियों के घाटी में हुए दो ग्रेनेड अटैक की घटनाओं में भी शामिल होने की बात सामने आई है। एजेंसियों के अधिकारी इन सभी से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, आतंकी 26 जनवरी के आस पास में सेना के किसी बेस पर फिदायीन हमले की तैयारी में हैं। हमले के लिए इन आतंकियों को दूसरे आतंकी से सहायता मिल रही थी। इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी यासिर पारे को दी गयी है।

हाल ही में आंतकियों की हुई है सीक्रेट मीटिंग

हाल ही में आंतकियों की हुई है सीक्रेट मीटिंग

बताया जा रहा है कि आतंकियों के निशाने पर 44 राष्ट्रीय राइफल और शोपियां के आस-पास के सैन्य कैंप है। सेना के खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, हाल ही में पुलवामा के एक बाग में आतंकियों की बैठक हुई थी। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के विदेशी सदस्यों समेत कई आतंकी शामिल हुए थे। इस सीक्रेट बैठक में हिजबुल के कमांडर जहांगीर मलिक और जैश के कमांडर जाहिद मंसूरी भी शामिल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+