कोच्चि एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के वक्त रनवे लाइट से टकराया विमान, फ्लाइट कैंसिल
कोच्चि। केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर एक रविवार को बड़ा हादसा होते हुए टल गया है। श्रीलंकाई एयरलाइन UL-168 टेक ऑफ के वक्त रनवे लाइट को जा टकराई। यह प्लेन 227 यात्रियों के साथ टेक ऑफ कर रही थी, उसी वक्त या हादसा हुआ है। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, प्लेन रनवे लाइट से जा टकराई जिसके बाद प्लेन का एक पहिया टूट गया। इस घटना के बाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। रनवे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब फिर शुरू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications