कमरा नंबर 2201 में 48 घंटे तक अकेली थीं श्रीदेवी, आखिरी पलों की सामने आई नई कहानी

Recommended Video

    Sridevi की मौत वाले Hotel Room का Inside Exclusive Video | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। दुबई के एक होटल में श्रीदेवी की हुई मौत के मामले में कुछ नई बातें सामने आई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी दुबई के जुमैरा एमिरेट्स होटल में गुरुवार 24 फरवरी को आई थीं। इस होटल में वो कमरा नंबर 2201 में रुकी थीं। इस कमरे में श्रीदेवी 48 घंटों तक अकेली रहीं। इस बीच वो एक बार भी कमरे से बाहर निकली। वो कमरे से बाहर निकली शनिवार देर रात में। जब वो दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।

    दुबई पुलिस ने माना श्रीदेवी की मौत को हादसा

    दुबई पुलिस ने माना श्रीदेवी की मौत को हादसा

    आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की जांच करने वाले डॉक्टर ने उनकी मौत के पीछे कार्डिएक अरेस्ट को कारण बताया। जबकि दुबई पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की है उसके मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई। साथ ही उनके शरीर में एल्कोहल की भी मात्रा पाई गई। हालांकि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत को हादसा बताया है लेकिन उसके बाद भी दुबई पुलिस ने इस जांच को जारी रखने का फैसला लिया है।

    दुबई पुलिस क्यों कर रही जांच?

    दुबई पुलिस क्यों कर रही जांच?

    दरअसल, दुबई पुलिस जानना चाहती है कि श्रीदेवी के कमरे में बीते 48 घंटों में क्या हुआ था। अभी तक इसे लेकर दो तरह की कहानी सामने आ रही है। पहली कहानी के मुताबिक श्रीदेवी अपने भांजे के शादी में शामिल होने दुबई गईं थी। शादी के बाद उन्होंने कुछ और वक्त दुबई में रुकने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद उन्हेंने गुरुवार, 24 फरवरी को जुमैरा एमिरेट्स होटल में चेकइन किया था जबकि उनके पति बोनी कपूर उन्हें दुबई में अकेला छोड़कर भारत वापस आ गए थे।

    शनिवार को दोबारा दुबई गए बोनी कपूर

    शनिवार को दोबारा दुबई गए बोनी कपूर

    बोनी कपूर 2 दिन बाद शनिवार को अपनी पत्नी श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए दुबई जाते हैं। इस बीच श्रीदेवी 48 घंटों तक कमरे में अकेली रहती हैं। लगभग 15 मिनट तक श्रीदेवी से बात करने के बाद बोनी कपूर उन्हें डिनर के लिए चलने को कहते हैं। डिनर से पहले तैयार होने श्रीदेवी वाशरूम जाती हैं। जब श्रीदेवी काफी देर तक वाशरूम से बाहर नहीं आती हैं तो बोनी कपूर वाशरूम के दरवाजे को किसी तरह खोलते हैं। वाशरूम में श्रीदेवी पानी से भरे टब में बेहोश पड़ी रहती हैं। जब श्रीदेवी होश में नहीं आती हैं तो बोनी कपूर पहले अपने एक दोस्त और फिर दुबई पुलिस को फोन करते हैं।

    ये है श्रीदेवी की मौत से जुड़ी दूसरी कहानी

    ये है श्रीदेवी की मौत से जुड़ी दूसरी कहानी

    वहीं जो दूसरी कहानी है उसके मुताबिक श्रीदेवी को बोनू कपूर ने नहीं बल्कि होटल के कर्मचारियों ने वाशरूम में बेहोशी की हालत में पाया था। जिसके बाद वे उन्हें राशिद अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब दुबई पुलिस इन दोनों कहानियों से कड़ियों को जोड़ते हुए जानना चाहती है कि आखिर होटल में आखिरी वक्त में क्या हुआ था। दुबई पुलिस ने इस मामले में बोनी कपूर से करीब साढ़े 3 घंटे तक पूछताछ भी की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+