Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हंसते हुए श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, हुईं TROLL, लोगों ने जमकर कोसा

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी पंचत्तव में विलीन हो चुकी हैं। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को अंतिम संस्कार से पहले मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां फिल्म जगत के सितारे और श्रीदेवी के फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। लोगों और सितारों के चेहरे उतरे हुए थे तो वहीं आंखें नम थीं, कोई रो रहा था तो कोई सदमे में था लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग सोशल मीडिया पर बुरी तरह से भड़क उठे।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

दरअसल इतने गमगीन माहौल के बीच में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज स्पोर्टस क्लब में हंसते हुए प्रवेश करती दिखाईं दी, उनकी ये फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसे देखकर लोग बुरी तरह से उनपर भड़क गए और उन्हें ट्रोल कर दिया।

जैकलीन को काफी भला बुरा

लोगों ने जैकलीन को इस बात के लिए काफी भला बुरा कहा और बहुत सारी नसीहत दे डाली। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि उन्हें ऐसे समय पर हंसने के बजाय अपना दुख प्रकट करना चाहिए था।

केवल फोटो खिंचवाने के लिए वहां गई थीं ....

तो कुछ ने लिखा कि केवल फोटो खिंचवाने के लिए वहां गई थीं तो भी तो मुंह बना लेतीं, दांत दिखाने की क्या जरूरत थी तो कुछ ने लिखा कि कम से कम आप झूठी एक्ट‍िंग ही कर लेतीं, इस तरह से किसी की गम का मजाक बनाना तो अच्छा नहीं।

श्रीदेवी का अंतिम संस्कार

श्रीदेवी का अंतिम संस्कार

मालूम हो कि बुधवार को ही मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज श्मशान गृह में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। श्रीदेवी की मौत दुबई में शनिवार को एक होटल में हो गई थी। पहले कहा गया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में दुर्घटनावश गिरने और डूबने के कारण हुई है। वो मात्र 54 वर्ष की थीं और बोनी कपूर के भांजे की शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+