Sridevi: आज दुबई से मुंबई लाया जाएगा पार्थिव शरीर, पोस्टमार्टम पूरा

Recommended Video

      Sridevi को Dubai से India लाने में इस वजह से हो रहा है Delay | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्लीः बॉलीवुड महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में निधन हो गया। कानूनी औपचारिकताओं के चलते उन्हें उनके परिवार को अभी तक शव नहीं मिला है। हालांकि, पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। आज श्रीदेवी के के शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा और वो आज मुंबई भी पहुंच जाएगा। बता दें, मुंबई में ही श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होना है।

       Sridevi's body bring to India today

      रविवार देर रात श्रीदेवी के पति बॉनी कपूर के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिवंगत श्रीदेवी का शव सोमवार को भारत आ जाएगा।

      दुबई के खलीज टाइम्स के अनुसार श्रीदेवी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा।

      श्रीदेवी ने अपने कैरियर में सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इन्कलाब, तोहफा, सरफरोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नजराना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर कानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे, हीर रांझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चांद का टुकड़ा, गुमराह, लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम आदि श्रीदेवी की यादगार फिल्में हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+