#sridevi: बोनी कपूर की वजह से बेहद दर्द में थीं श्रीदेवी-अभिनेत्री के चाचा का बड़ा बयान
मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की हुई अचानक मौत से उनके परिवार वाले, उनके फैंस और पूरा बॉलीवुड..हर कोई दुखी है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि श्रीदेवी इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगी लेकिन गम के इस दौर में श्रीदेवी के चाचा वेणुगोपाल रेड्डी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वेणुगोपाल का कहना है कि श्रीदेवी भले ही बाहर से बहुत खुश और जिंदादिल दिखती थीं लेकिन वो अंदर से काफी दुखी, निराश और गम से भरी हुई थीं, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो श्रीदेवी काफी दर्द भरी जिंदगी जी रही थीं, जिसका कारण सिर्फ और सिर्फ उनके पति बोनी कपूर थे।

'मेरी बच्ची श्रीदेवी अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत ज्यादा दर्द झेल रही थी'
डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी ने तेलु्गु न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मेरी बच्ची श्रीदेवी अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत ज्यादा दर्द झेल रही थी और वो दर्द को साथ लेकर दुनिया से विदा हुई है, मुझे नहीं लगता कि उसकी आत्मा को कभी शांति मिलेगी।

बोनी की वजह से परेशान थीं श्रीदेवी: रेड्डी
रेड्डी ने इसके लिए बोनी कपूर को जिम्मेदार ठहराया है, उनका कहना है कि बोनी कपूर भयंकर आर्थिक तंगी से जुझ रहे थे। उनकी माली हालत काफी खराब है और वो कर्ज में डूबे हुए थे, जिसकी वजह से श्रीदेवी काफी दुखी और परेशान थीं।

बोनी ने श्री की बहुत सारी प्रापर्टी को भी बेच दिया था...
बोनी ने श्री की बहुत सारी प्रापर्टी को भी बेच दिया था, बोनी की हालत ठीक ना होने के कारण ही श्रीदेवी ने दोबारा से फिल्मों में वापसी की थी। श्री ने बचपन से काफी कुछ झेला था, उसने बड़ी मेहनत से नंबर वन अभिनेत्री का खिताब हासिल किया था।

बचपन से ही बहुत कुछ झेला था श्रीदेवी ने
उसका बचपन नार्मल नहीं था और इसी वजह से जब वो कैमरे के सामने होती थी तो वो अपनी लाइफ को भूलकर किरदार में फिट हो जाती थी लेकिन पर्सनल लाइफ उसकी आसान नहीं थी और इसी वजह से वो उस उम्र में दुनिया को छोड़ गई, जिस उम्र में उसे जाना नहीं चाहिए था।

24 फरवरी को दुबई के होटल में श्रीदेवी की हुई थी मौत
आपको बता दें कि 24 फरवरी को दुबई के होटल में बाथटब में डूब जाने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनके पति बोनी कपूर उनकी अंतिम इच्छा को पूरी करने में लगे हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर का बर्थ डे सेलिब्रेट किया, क्योंकि श्रीदेवी ने जाह्ननवी के लिए काफी दिन पहले प्लानिंग की थी और यही नहीं बोनी ने श्रीदेवी का अस्थि विसर्जन हरिद्वार में किया क्योंकि श्री की ऐसी ही इच्छा थी।












Click it and Unblock the Notifications