ये है श्रीदेवी की आखिरी सेल्फी, बेटी खुशी कपूर के साथ आ रही हैं नजर
नई दिल्लीः शनिवार को देर रात बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है, किसी को यकीन नहीं हो रहा कि श्रीदेवी उनके बीच नहीं रही। श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। उन्हें हार्ट अटैक आया था।

शादी में मोहित मल्होत्रा ने एक सेल्फी ली
शादी में श्रीदेवी अपने परिवार के साथ काफी खुश दिख रही थी। शादी में ली कई तस्वीरों में श्रीदेवी को देखा जा सकता है। कई फोटो में श्रीदेवी को उनके पति बॉनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ नजर आ रही हैं।
दुबई में शादी में मोहित मल्होत्रा ने एक सेल्फी ली जो उनकी आखिरी सेल्फी बन गई। इस फोटो में श्रीदेवी को उनकी बेटी के साथ देखा जा सकता है। बता दें, दुबई में मोहित मारवाह की शादी थी।
Recommended Video


4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी शुरुआत
दुबई में शादी में मोहित मल्होत्रा ने एक सेल्फी ली जो उनकी आखिरी सेल्फी बन गई। इस फोटो में श्रीदेवी को उनकी बेटी के साथ देखा जा सकता है। बता दें, दुबई में मोहित मारवाह की शादी थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले श्रीदेवी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

2013 में मिला था पद्मश्री
श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार के रूप में भी कहा जाता था। भारत सरकार ने उन्हें उनके सिनेमा में योगदान के लिए साल 2013 में पद्मश्री से नवाजा था। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड दुखी है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा- न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है !!.
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं हैं. जिन्हें उनसे प्यार था उनके लिए मैं शोक प्रकट करती हूं।












Click it and Unblock the Notifications