श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं रेखा को गाड़ी से उतारने में छूटे स्टाफ के पसीने

मुंबई। अभिनेत्री श्रीदेवी की आस्मिक मौत के बाद मुंबई में अनिल कपूर के घर पर मीडियाकर्मियों और बॉलीवुड के लोगों का तांता लगा है। श्रीदेवी का शव का पोस्टमार्टम और दूसरी औपचारिकताओं के चलते बोनी कपूर अभी दुबई में हैं। ऐसे में बोनी कपूर के छोटे भाई अनिल कपूर के घर पर श्रीदेवी के प्रशंसक और दोस्त उनकी मौत पर अफसोस का इजहार करने के लिए पहुंच रहे हैं। रेखा रविवार को अनिल कपूर के घर पहुंची तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी गाड़ी पर कैमरामैन ऐसे टूट पड़े कि वो कई मिनट तक गाड़ी से ही ना निकल सकीं।

बमुश्किल गाड़ी से बाहर आईं रेखा

बमुश्किल गाड़ी से बाहर आईं रेखा

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने रविवार शाम को अभिनेत्री रेखा अनिल कपूर के घर पहुंचीं। लेकिन इस दौरान रेखा को काफी अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। रेखा जब वहां पहुंची तो उनकी तस्वीरें लेने और उनकी प्रतिक्रियाएं जानने के लिए कैमरामैन और पत्रकार ने उनकी कार को चारों ओर से घेर लिया। रेखा के बॉडीगार्ड और दूसरा स्टाफ मीडियाकर्मियों को उनके कार से दूर करने की कोशिश करते रहे, लेकिन वो हटे नहीं। इस दौरान रेखा कई मिनटों तक कार में ही बैठी रहीं। वो कार से निकली तो उन्हें धक्कामुक्की की स्थिति का सामना करना पड़ा। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने उन्हें अनिल के घर के दरवाजे तक पहुंचाया।

आज शाम मुंबई पहुंच सकती है श्रीदेवी की बॉडी

आज शाम मुंबई पहुंच सकती है श्रीदेवी की बॉडी

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में शनिवार देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। बताया जा रहा है कि कानूनी औपचारिकताओं और पोस्टमार्टम के बाद आज (सोमवार) श्रीदेवी का शरीर उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा जिसके बाद उनका शव मुंबई लाया जाएगा। उनकी शव आज देर रात तक मुंबई आ सकता है। मुंबई में ही श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होना है।

बॉलीवुड ने जताया दुख

बॉलीवुड ने जताया दुख

बॉलीवड ने अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर अफसोस जाहिर किया है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने उनकी मौत पर कहा 'मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि वो नहीं रही, हम सभी विश्वास नहीं कर पा रहे। हम सब उससे बहुत प्यार करते थे, मैं और क्या कहूं।' सरोज खान ने कहा कि श्रीदेवी मेरी लिए बेटी की तरह थी। बॉलीवुड के दूसरे सितारों ने भी उनकी मौत पर अफसोस का इजहार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+