श्रीदेवी के जन्मदिन पर बेटी जाह्नवी कपूर का दिल छू लेने वाला मैसैज

नई दिल्ली। करोड़ो लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड क्वीन श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। श्रीदेवी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से तमाम लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग किरदार में बड़े पर्दे पर जान फूंकी उसके लिए उन्हें उनके प्रशंसक हमेशा याद करते हैं, आज के ही दिन श्रीदेवी का जन्म हुआ था। श्रीदेवी के जन्मदिन पर उनकी बेटी जाह्नवी ने भावुक मैसेज इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

sridevi

जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे ममा, मैं आपसे प्यार करती हूं। जाह्नवी के अलावा अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने भी श्रीदेवी को उनके जन्मदिन पर याद किया है। सुनीता ने लिखा है कि यादें हमेशा खास होती हैं, कभी हम उनपर हंसते हैं, कभी हम उन्हें याद करके रोते हैं। हम उन दिनों को याद करके रोते हैं जिन दिनों हम साथ हंसे थे। हैप्पी बर्थडे श्रीदेवी, मैं तुम्हे बहुत याद करती हूं। इसके अलावा डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने भी श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा है, मिस यू।

बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में मौत हो गई थी। एक शादी में शामिल होने परिवार के साथ वहां गई श्रीदेवी पांच सितारा होटल में रुकी थीं। जहां बाथटब में गिरने से उनकी मौत हुई थी। तब भी उनकी मौत लेकर सवाल उठे लेकिन दुबई पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे एक हादसा माना गया था। बताया गया था कि नशे की हालत में वो एक्ट्रेस की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी

View this post on Instagram

Happy birthday Mumma, I love you

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+