VIDEO: श्रीदेवी का शव परिवार को सौंपे जाने के बाद यूं निकला गाड़ियों का काफिला, सामने आई दुबई से पहली तस्वीर
नई दिल्ली। दुबई पुलिस प्रॉसिक्यूशन ने 3 दिन की गहन जांच के बाद आखिरकार श्रीदेवी के शव को उनके परिवार को सौंप दिया। इस बीच दुबई से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आईं है। इन तस्वीरों में श्रीदेवी के शव को एंबुलेंस में ले जाया रहा है। बताया जा रहा है ये तस्वीरें श्रीदेवी के शव को लेप लगाने के लिए मुहासिना ले जाते वक्त की है।

दुबई पुलिस ने बंद किया श्रीदेवी का केस
लगभग 3 दिनों तक चली जांच के बाद दुबई पुलिस ने इसके साथ ही श्रीदेवी के परिवार को क्लीनचिट देते हुए इस केस की जांच बंद कर दी है। दुबई पुलिस ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए श्रीदेवी की मौत को हादसा बताया है। जांच पूरी होने के बाद श्रीदेवी के शव को मुहानिसा ले जाया गया जहां लेप लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई। ये तस्वीरें उसी दौरान की है।

एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ
लेप लगाने की प्रकिया की पूरी होने के बाद श्रीदेवी के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। श्रीदेवी के शव को उनके भतीजे सौरभ मल्होत्रा ने रिसीव किया। फिलहाल श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया है। खलीज टाइम्स के मुताबिक सवा 3 बजे के करीब श्रीदेवी का शव दुबई एयरपोर्ट के लिए निकला।

आज देर शाम मुंबई पहुंचेगा श्रीदेवी का शव
श्रीदेवी का शव आज देर शाम तक मुंबई पहुंचेगा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए अभी से मुंबई स्थित उनके घर 'भाग्य बंगला' के बाहर सैंकड़ों की संख्या में लोग जुटने शुरू हो गए। बता दें कि बीते शनिवार को श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में मौत हो गई थी। श्रीदेवी की मौत के दुबई पुलिस की जांच की वजह से उनके शव को भारत आने में वक्त लगा।












Click it and Unblock the Notifications