Sridevi Death Case: दुबई वेडिंग में अनिल कपूर संग श्रीदेवी का आखिरी डांस, Video वायरल
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत किसी सदमे से कम नहीं है, किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि हिंदी सिनेमा की चमकती चांदनी अब वहां चली गई, जहां से वो कभी वापस नहीं आएगी। श्रीदेवी जब अपने परिवार संग मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए मुंबई से दुबई रवाना हुई थीं, तब किसी को कहां पता था कि ये सफर उनकी लाइफ का अंतिम सफर होगा। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि सिर से पांव तक सजी-संवरी श्रीदेवी, जो कि मोहित मारवाह, की शादी में अपनों संग डांस कर रही थीं, उनका निधन हो गया है।

अनिल कपूर और श्रीदेवी का डांस वीडियो
इस शादी की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिनमें से एक वीडियो में श्रीदेवी अपने रीयल देवर और रील हीरो अनिल कपूर संग थिरकते नजर आ रही हैं। दोनों ही सितारे साथ डांस करते हुए काफी हसीन लग रहे हैं।

श्रीदेवी संग थिरके अनिल
खास बात ये है कि दोनों ही अपने हिट नंबर पर नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडीज के सॉन्ग 'चीटियां कलाइयां' पर डांस करते दिख रहे हैं। अनिल को श्री के साथ डांस करते वक्त इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होगा कि वो आखिरी बार श्रीदेवी संग थिरक रहे हैं।

12 फिल्मों में एक साथ काम किया
मालूम हो कि अभिनेता अनिल कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर के छोटे भाई हैं, अनिल और श्रीदेवी ने करीब 12 फिल्मों में एक साथ काम किया है। अनिल और श्री की जोड़ी पर्दे की हिट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने एक से बढ़कर एक ब्लाक ब्लास्टर फिल्में दी हैं।

काफी सुंदर दिख रहीं श्रीदेवी वीडियो में
आपको बता दें कि बहुत ही हंसमुख श्रीदेवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं, जिस शादी में वो शिरकत करने दुबई गई थीं, उस शादी की भी फोटो और वीडियो उन्होंने खुद इंस्ट्रागाम पर शेयर किया था, जिसमें वो हर बार की तरह काफी हसीन नजर आ रही थीं। वीडियों में आप देख सकते हैं कि वो कितनी खुशमिजाजी से लोगों से रूबरू हो रही हैं, इस वीडियो के देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि ये श्रीदेवी का आखिरी वीडियो साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications