ISIS ने दी श्रीश्री रविशंकर को जानसे मारने की धमकी

बेंगलुरु। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रवि शंकर को जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी उन्हें उस वक्त दी गई, जब वे मलेश‍िया में अपने एक श‍िविर का आयोजन कर रहे थे।

मलेश‍िया के पेनांग में होटल जेन के मैनेजर को एक पत्र मिला, जिसमें आईएसआईएस ने साफ चेतावनी दी थी, कि अगर होटल श्री श्री रवि शंकर को अपने यहां ठहरने देगा तो उसे बुरे अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं। उसी लिफाफे में एक पत्र श्री श्री को जान से मारने की धमकी से भरा भी था। [पत्र की तस्वीरें आप नीचे स्लाइडर में देख सकते हैं]

बेंगलुरु स्थ‍ित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर की पीआरओ मानसी धर्मराज ने बताया कि मलेश‍िया में चल रहे श‍िविर में करीब 10 हजार लोगों ने भाग लिया। उसी दौरान धमकी भरे पत्र मिले। इस संबंध में भारतीय दूतावास और स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

धमकी भरे पत्र

धमकी भरे पत्र

आगे तस्वीरों में आप उन पत्रों को देख सकेंगे जो आईएसआईएस ने भेजे हैं।

यह पत्र होटल को भेजा गया

यह पत्र होटल को भेजा गया

इस पत्र में होटल को धमकी दी गई है कि अगर श्रीश्री यहां ठहरे तो बम से उड़ा देंगे।

होटल को पत्र

होटल को पत्र

अरबी भाषा में होटल को भेजा गया यह पत्र। इसमें सिर कलम करते हुए तस्वीर भी है।

आईएसआईएस का पत्र

आईएसआईएस का पत्र

यह पत्र श्रीश्री के नाम भेजा गया यह पत्र। इसमें सिर कलम करते हुए तस्वीर भी है।

मलेश‍िया मे कैम्प

मलेश‍िया मे कैम्प

मलेश‍िया में चल रहा श्रीश्री का कैम्प। इसी कैम्प के दौरान धमकी आयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+