श्री श्री रविशंकर ने कहा- अब माहौल है, राम मंदिर का मसला हल करने में कर सकता हूं मदद
Recommended Video

नई दिल्ली। आधात्यमिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि वो राम मंदिर का मसला हल करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में मध्यस्थता करने को तैयार हैं, हालांकि अभी वो इस मामले कोई पहल नहीं कर सके हैं। रविशंकर ने कहा कि कुछ लोग मेरे पास आए और मुझसे मुलाकात की। अभी बात सिर्फ इतनी ही है सभी सकारात्मक सोच लेकर आए थे और इस मसले का हल चाहते हैं। अगर मुझे इस मसले में मध्यस्थता करनी पड़ी तो मैं करुंगा। मिली जानकारी के अनुसार श्री श्री रविशंकर से निर्मोही आखाड़ा और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कुछ सदस्य मिले हैं। उन्होंने रविशंकर से अनुरोध किया है कि वो इस मामले में मध्यस्थता करें। इस मसले पर रविशंकर ने कहा कि स्थिति बदल गई है, लोग शांति चाहते हैं।

रविशंकर ने कहा कि 2003-04 में भी प्रयास किए गए थे लेकिन माहौल अब ज्यादा सकारात्मक है। मैं यह अपनी क्षमता परकह रहा हूं, जो कि गैर राजनीतिक है। इन सबके बीच बाबरी एक्शन कमेटी ने मुलाकात की खबरों को नकार दिया है।खबर है कि रविशंकर ने निर्मोही आखाड़ा और अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की। बता दें कि 5 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में मामले पर अगली सुनवाई होनी है।












Click it and Unblock the Notifications