श्री-श्री रविशंकर ने किया राहुल पर कटाक्ष, कहा छोटा बच्चा नहीं चला सकता देश

अब उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आप के संयोजक केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधाते हुए उनपर कटाक्ष किया है। श्री-श्री ने राहुल गांधी को छोटा बच्चा करार दिया तो वहीं अरविंद केजरीवाल को अनुभवहीन। श्री-श्री ने कहा कि छोटा बच्चा और ‘अनुभवहीन' व्यक्ति देश नहीं चला सकते।
फार्रुखाबाद में होली के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान रविशंकर ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बदलाव की आवश्यकता है, किन्तु बदलाव में खिचड़ी सरकार के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर छोटी पार्टियों की भूमिका के लिए कोई स्थान नहीं है क्योंकि वे राष्ट्र का सार्वभौमिक प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती।
रविशंकर ने किसी का नाम लिए हुए कहा कि किसी बच्चे का ड्राइविंग की सीट पर बैठना उचित नहीं होगा। राहुल की ओर इशारे करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मगुरु की मर्यादा में रहते हुए उनके लिए किसी नाम विशेष का उल्लेख करना उचित प्रतीत नहीं होता। वहीं आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल के संदर्भ में पूछे जाने पर धर्मगुरु ने कहा कि दिल्ली जैसे छोटे राज्य की कक्षा छोड़ कर उंची कक्षा में दाखिला लेने का क्या औचित्य हो सकता है।
वहीं जब पत्रकारों ने रविशंकर के सामने मोदी का नाम लिया तो वो मुस्कराने लगे और कहा कि वह चाहते हैं कि देश की सत्ता समझदार, सक्रिय तथा अनुभवी हाथों में पहुंचे। रविशंकर के इस बयान को मोदी के फेवर में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications