एक साल का बच्‍चा है केजरीवाल, ड्राइविंग सीट पर बैठाने लायक नहीं

Sri Sri Ravi Shankar calls Kejriwal a kid
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। समय-समय पर भारतीय राजनीति में अपनी प्रतिक्रिया देने वाले आध्‍यात्‍मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने इस बार आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल एक साल का बच्‍चा है और कुछ लोग उसे ड्राइविंग सीट पर बैठने को आतुर हैं। केजरीवाल के साथ-साथ रविशंकर ने गठबंधन सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं। आध्यात्मिक गुरु ने गठबंधन सरकार को 'खिचड़ी' करार दिया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इससे बचने का एक ही तरीका है कि क्षेत्रीय पार्टियों को लोकसभा चुनावों में भाग ही नहीं लेने दिया जाए। रविशंकर ने ये बयान मुंबई में चल रही फर्स्‍ट स्‍पीकर सीरीज में दिया। गुरु रविशंकर
ने कहा कि गठबंधन सरकार देश की आर्थिक और सामाजिक नीति के लिये घातक है इसलिये हमे ऐसी कोई खिचड़ी नहीं चाहिए। केजरीवाल पर हमला बोलते हुए रविशंकर ने कहा कि अगर एक साल के छोटे से बच्चे को ड्राइवर की सीट पर बैठा दोगे तो क्या उसके पैर, ब्रेक और क्लच तक पहुंच पाएंगे'।

आध्यात्मिक गुरु इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि कुछ केजरीवाल को ड्राइविंग सीट पर बैठाने के लिए आतुर हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल को पसंद करता हूं लेकिन उन्हें बच्चों जैसी हरकतें करना बंद कर देनी चाहिए। रविशंकर इतने पर ही नहीं रुके और उन्‍होंने शरद पवार के दो बार वोट डालने के बयान पर आध्यात्मिक गुरु ने चुटकी ली है। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि इस लिहाज से चुनाव आयोग को हर छह माह में चुनाव कराने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान रविशंकर क्षेत्रीय दलों को लेकर अपनी नाराजगी छुपा नहीं सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां स्थिर सरकार के लिए एक रोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+