सड़क पर कपड़े उतारने के बाद मुश्किल में एक्ट्रेस, मकान मालिक ने दिया घर खाली करने आदेश

Recommended Video

    Telugu Actress Sri Reddy का बड़ा खुलासा,अब करना होगा घर खाली | वनइंडिया हिंदी

    हैदराबाद। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का विरोध करने के लिए सड़क पर टॉपलेस होने वाली तेलुगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी की मुश्किल बढ़ने लगी है। शनिवार तो टॉपलेस होकर विरोध करने वाली श्री रेड्डी को उसके मकान मालिक ने घर खाली करने को कह दिया है। श्री रेड्डी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। रेड्डी ने कहा कि उसके मकानमालिक जो पेशे से आईएएस अधिकारी है उनकी सोच कितनी छोटी है। उन्होंने मुझे घर खाली करने का फरमान दिया है।

    टॉपलेस होकर मुश्किल में फंसी एक्ट्रेस

    टॉपलेस होकर मुश्किल में फंसी एक्ट्रेस

    श्री रेड्डी सड़क पर उतरी तो विरोध करने के लिए थीं, लेकिन उनके तरीके ने ही उन्हें मुश्किल में फंसा दिया। सड़क पर कास्टिंग काउच का विरोध करने उतरीं श्री रेड्डी से अपने कपड़े उतार दिए, लेकिन अब वो मुश्किल में फंसती जा रही है। उनके मकान मालिक ने उन्हें घर खाली करने को कह दिया है। श्री रेड्डी ने इस छोटी सोच बताकर फेसबुक पर शेयर किया है।

     MAA ने भी किया विरोध

    MAA ने भी किया विरोध

    न केवल मकान मालिक बल्कि मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) ने उन्हें मेंबरशिप नहीं देने का फैसला किया है। एसोसिएशन ने श्री रेड्डी के कदम को गलत बताया है और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है। एक्ट्रेस के इस प्रदर्शन को MAA के प्रेसिडेंट शिवाजी राजा ने ड्रामा बताया है। वहीं एसोसिएशन से जुड़े 900 लोगों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया हैं।

     पब्लिसिटी के लिए ड्रामा

    पब्लिसिटी के लिए ड्रामा

    शिवाजी राजा ने कहा कि श्री रेड्डी झूठ बोल रही हैं और वो सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ड्रामा कर रही हैं। एसोसिएशन ने कहा है कि अगर कोई एक्ट्रेस की मदद करेगा तो एसोसिएशन उसे भी बैन कर देगा।

     सड़क पर टॉपलेस हुई एक्ट्रेस

    सड़क पर टॉपलेस हुई एक्ट्रेस

    तेलुगू फिल्‍मों की स्‍ट्रगलिंग एक्‍ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्‍टिंग काउच के विरोध में हैदराबाद में फिल्‍म चैंबर के बाहर टॉपलेस होकर सड़क पर बैठ गईं। रेड्डी ने टॉलीवुड की कड़ी बड़ी हस्तियों पर कास्‍टिंग काउच का आरोप लगाया है। एक्‍ट्रेस रेड्डी को ऐसे देख भारी भीड़ जमा हो गई। रेड्डी ने कहा कि टॉलीवुड में 75 प्रतिशत स्‍थानीय कलाकारों को मौका दिया जाए। हालांकि श्री रेड्डी के इन आरोपों को टॉलीवुड ने नकार दिया है। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिनेत्री को हिरासत में ले लिया।

    कौन हैं श्री रेड्डी

    कौन हैं श्री रेड्डी

    श्री रेड्डी दक्षिण भारतीय फिल्‍मों की एक स्ट्रगलर एक्ट्रेस हैं। श्री रेड्डी अपनी बोल्डनेस के लिए पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। वो तीन फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले भीश्री रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स और एक्टर्स पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था।उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों की पूनम पांडे कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+