यौन शोषण के आरोपी श्री मुरुघ मठ के पुजारी शिवमूर्ति अस्पताल में हुए भर्ती, 14 दिन की हिरासत में भेजा गया था
बेंगलुरू, 02 सितंबर:कर्नाटक के लिगांयत समाज के श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू को चित्रदुर्ग के जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में ले जाया गया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें ये वो ही लिंगायत मठ के प्रमुख पुजारी शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू हैं वो ही पुजारी हैं जिन पर मठ द्वारा संचालित उस पर मठ के स्कूलों में पढ़ने वाली दो लड़कियों का कथित रूप से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इन लड़कियों ने एक समाजसेवी संस्था से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बार संस्था ने पुलिस को सूचना दी और पुजारी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के मामले में उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरुवार को दो लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया था, उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि शरणारू को बेंगलुरु के एक अस्पताल में ट्रांसफर किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक के परशुराम ने कहा कि शरणारू को बाद में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया अदालत में पेश होने से पहले शरणारू से पूछताछ की गई और जेल भेजे जाने के तुरंत बाद सीने में दर्द के साथ उन्हें बेचैनी होने लगी।
गौरतलब है कि जगद्गुरु मुरुगराजेंद्र विद्यापीठ मठ के प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद से करीब एक सप्ताह तक पुलिस की कथित निष्क्रियता के विरोध में शरनारू को गिरफ्तार किया गया था। वकीलों के एक समूह ने उच्च न्यायालय को पत्र लिखकर दावा किया कि जांच "निष्पक्ष, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही है।"
#WATCH | Karnataka: Chief pontiff of Sri Murugha Mutt Shivamurthy Murugha Sharanaru being taken to ICU ward of dist hospital, Chitradurga.
He was brought here after he complained of chest pain. He has been sent to 14-day judicial custody in case of sexual assault of minor girls. pic.twitter.com/zhPVpi1nen
— ANI (@ANI) September 2, 2022












Click it and Unblock the Notifications