मोदी के एक फोन से बदला श्रींलका ने अपना फैसला, भारत लौटेंगे मछुआरे

चेन्‍नई। सोमवार की सुबह उन पांच तमिल भारतीय मछुआरों के परिवारजनों के लिए अच्‍छी खबर लेकर आई जब श्रीलंका ने फैसला किया कि उसकी जेल में बंद इन मछुआरों को अब भारत भेज दिया जाएगा।

5 Tamil fishermen to be transferred to India

बीजेपी नेता सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी ने इस बाबत जानकारी दी कि श्रीलंका की कोर्ट से मौत की सजा पाए यह पांचों मछुआरों अब भारत की जेल में स्‍थानांतरित कर दिए जाएंगे।

सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी ने किया ट्वीट

यह बड़ा फैसला श्रीलंका की ओर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से श्रीलंकन राष्‍ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ रविवार को फोन पर हुई बातचीत के बाद आया है। सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी ने इस पूरे मसले पर सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी।

उन्‍होंने अपनी ट्वीट में लिखा कि मोदी और राजपक्षे के बीच रविवार को फोन पर बातचीत हुई और श्रीलंका ने इस फैसले पर सहमति जताई है। श्रीलंका इन पांचों मछुआरों के भारत में स्‍थानांतरण से जुड़े सभी जरूरी दस्‍तावेजों को तैयार करने की प्रक्रिया में लग गया है।

भारत की चिंताओं से वाकिफ श्रीलंका

वहीं श्रीलंका के उप विदेश मंत्री नियोमल परेरा की ओर से भी भारत की मीडिया को जानकारी दी गई है कि मोदी और राजपक्षे के बीच बातचीत हुई लेकिन फिलहाल इन दोनों के बीच बातचीत की पूरी डिटेल्‍स अभी आना बाकी हैं।

दोनों ने क्‍या बात की, यह भी फिलहाल स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। परेरा के मुताबिक भारत और श्रीलंका दोनों ही के बीच संबंध काफी बेहतर हैं और दोनों ही देश एक दूसरे की चिंताओं से वाकिफ हैं। साथ ही साथ दोनों देश मानते हैं कि बातचीत के जरिए किसी भी परेशानी या संकट का हल तलाशा जा सकता है।

क्‍या है पूरा मसला

यह पूरा मामला वर्ष 2011 का है जब पांच मछुआरे रामेश्‍वरम में मछली पकड़ने के लिए गए थे। इन मछुआरों को श्रीलंकन नेवी ने नशीले पदार्थों के रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था। हाल ही में श्रीलंका की अदालत में इन पांचों मछुआरों को मौत की सजा सुनाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+