स्कॉटलैंड में खेलने के लिए BCCI की स्वीकृति के लिए HC पहुंचे श्रीसंत

बीसीसीआई द्वारा खुद पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ क्रिकेटर एस श्रीसंत ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

नई दिल्ली। बीसीसीआई द्वारा खुद पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ क्रिकेटर एस श्रीसंत ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। श्रीसंत ने केरल उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर बीसीसीआई द्वारा खुद पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को खत्म करने की अपील करते हुए उन्हें स्कॉटलैंड के क्लब की ओर से खेलने की स्वीकृति देने की अपील कही है।

 Sreesanth files plea in HC for BCCI nod to play in Scotland

श्रीसंत चाहते हैं कि कोर्ट उन्हें बीसीसीआई ने अप्रैल में स्काटलैंड के क्लब की ओर से खेलने की इजाजत दिलवाए। श्रीसंत ने अपनी याचिका में उन पर बीसीसीआई की अनुशासन समिति द्वारा लगाए आजीवन प्रतिबंध को चुनौती देते हुए कहा कि कोर्ट ने भी प्रथम दृष्टया में उन्हें मैच फिक्सिंग का आरोपी नहीं माना है। जिसमें माकोका की धारा तीन भी शामिल है। ऐसे में उन्हें आरोप मुक्त किया जाना चाहिए।

अब उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उन्हें स्कॉटलैंड क्लब की ओर से खेलने की इजाजत दी जाए। आपको बता दें कि जुलाई 2015 में पटियाला हाउल कोर्ट ने आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 36 आरोपियों को आरोप मुक्त किया था जिसमें श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीला भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+