कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, गुलाम नबी आजाद को मिली J&K की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 16 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ के लिए नई कमेटियों का गठन किया है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सीनियर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को बड़ी जिम्मेदारी दी है। गुलाम नबी आजाद को जम्मू कश्मरी की अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पीएल पूनिया को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कैंपेन कमेटी का इंचार्ज बनाया गया है।

Sr Cong Leader Ghulam Nabi Azad Appointed As Chairman Of J&K Campaign Committee

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वहीं गुलाम नबी आजाद के खास माने जाने वाले विकार रसूल वानी को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। रमन भल्ला को राज्य की इकाई का वर्किंग प्रेसिंडेंट नियुक्त किया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के लिये चुनाव अभियान समिति और राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) समेत सात समितियों का भी गठन किया है। वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया गांधी ने गुलाम अहमद मीर का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर रसूल वानी को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन शामिल है।

छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव को भी कमेटी में शामिल किया गया है,उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जनघोषणा पत्र तैयार किया था। सिंहदेव बीते कुछ समय से अपनी ही सरकार के कामकाज से नाखुश चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+