प्रशांत भूषण के ट्वीट पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, अदालत की अवमानना का केस
नई दिल्ली। देश के सीनियर वकीलों में शुमार प्रशांत भूषण के खिलाफ अदालत की अवमानना का केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने भूषण के ट्वीट को लेकर स्वत: संज्ञान लेकर ये मुकदमा किया है। मामले की सुनवाई कल (22 जुलाई) को होगी। जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ बुधवार को मामले की सुनवाई करेगी। प्रशांत भूषण के साथ-साथ ट्विटर इंडिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण के किस ट्वीट को लेकर ये मुकदमा किया है। इसको लेकर साफ नहीं है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रशांत भूषण के कौन से ट्वीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना के दायरे में रखा है। रिकॉर्ड्स में भी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। दरअसल प्रशांत भूषण कई बार सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर सवाल कर चुके हैं। लॉकडाउन के बाद बड़े शहरों से गांवों को पलायन कर रहे कामगारों के मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के रवैये की तीखी आलोचना की थी। हाल के दिनों में प्रशांत भूषण ने भीमा-कोरेगांव मामले में जेल में बंद वरवर राव और सुधा भारद्वाज जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं को लेकर भी सरकार और अदालतों को लेकर बयान दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications