खेल में राजनीति से SC नाराज, कहा खिलाड़ी ही चलाएं खेल संगठन

भारत में खेलों के गिरते स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हॉकी का स्तर दिन-ब-दिन नीचे गिर रहा है। ये दुखद बात है कि जो लोग खेलों का प्रशासन चलाते हैं, उनका खेलों से कोई लेना-देना नहीं है। खेलों में हो रहे राजनीतिक दखलअंदाजी की वजह से खेलों पर इसका पड़ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या खेलों को निजी हितों का बंधक बने रहना चाहिए? हॉकी का स्तर नीचे जा रहा है। स्थिति यह है कि टीम ओलिंपिक में क्वॉलिफाई तक करने के लिए जूझ रही है, जबकि वह गोल्ड जीतती थी। सुप्रीम कोर्ट इंडियन हॉकी फेडरेशन की अर्जी पर सुनवाई कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट की ये चेतावनी खेलों में राजनीतिक हस्तक्षेपों पर बड़ा असर डालेगा।












Click it and Unblock the Notifications