Viral Video: इस गाने में नीरव मोदी ने कबूली 'मन की बात'

देश और पंजाब नेशनल बैंक को 11500 करोड़ का चूना लगा फरार चल रहे नीरव मोदी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में नीरव ये कबूल रहे हैं कि उनके सभी खर्चे किसी और के हो के गए हैं, और उन्होंने यूएस को अपना घर बना लिया है। नीरव मोदी का ये स्पूफ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली। देश और पंजाब नेशनल बैंक को 11500 करोड़ का चूना लगा फरार चल रहे नीरव मोदी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में नीरव ये कबूल रहे हैं कि उनके सभी खर्चे किसी और के हो के गए हैं, और उन्होंने यूएस को अपना घर बना लिया है। नीरव मोदी का ये स्पूफ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Niral Modi

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी देश से फरार चल रहा है। नीरव मोदी पर जहां सीबीआई और ईडी शिकंजा कस रहे हैं, वहीं उनपर खूब स्पूफ भी बनाए जा रहे हैं। डायमंड कारोबारी नीरव मोदी पर तरह-तरह के मीम और वीडियो बनाए गए हैं जिसमें से एक वायरल हो गया है। नीरव मोदी पर पूजन साहिल नाम के एक यूट्यूब अकाउंट ने स्पूफ वीडियो बनाया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

इस गाने के बोल हैं, 'आज से मेरे सारे खर्चे तेरे हो गए, आज से घर मेरा यूएस हो गया।' इस गाने का म्यूजिक अक्षय कुमार की हाल ही में आई हिट फिल्म 'पैडमैन' के गाने 'आज से मेरी' से लिया गया है। 'आज से मेरी' गाना अक्षय कुमार और राधिका आप्टे पर फिल्माया गया था और अरिजीत सिंह ने गाने को गाया था। उस गाने की लय पर शख्स ने नीरव मोदी को ध्यान में रखकर नए बोल लिखे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को हजारों में व्यूज मिल रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो-

ये भी पढ़ें: जानिए नीरव मोदी की उन 9 कारों की कीमत, जिन्हें ईडी ने किया सीज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+