बेंगलुरु ब्लास्ट: राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की
बेंगलुरू। कर्नाटक के सीएम से देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर बात की है और भरोसा दिलाया है कि केन्द्र उनकी पूरी मदद करेगा। यह बात राजनाथ सिंह ने ट्विटर के जरिये मीडिया को बतायी है।

गौरतलब है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में रविवार को रात साढ़े आठ बजे एक बम धमाका हुआ है, हालांकि धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। सिटी पुलिस के मुताबिक बम धमाका कोकोनोट ग्रोव रेस्टोरेंट के पास हुआ है।
इस धमाके में दो लोग घायल हुए हैं जिसमें एक महिला और एक पुरूष घायल हैं। महिला की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। बैंगलोर धमाके के बाद देश के सभी बड़े शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वैसे कर्नाटक पुलिस ने अभी इस मामले में दो संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी कर दी है। वैसे पुलिस चर्च स्ट्रीट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications