शरद यादव को जेडीयू से निकालने की तैयारी, केसी त्यागी ने सौंपा पत्र

केसी त्यागी ने अपने पत्र में लिखा है कि जेडीयू के बीजेपी गठबंधन में शामिल होने के बाद से ही आप पार्टी की नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके शरद यादव को जेडीयू से निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी ने शरद यादव को एक चिट्ठी सौंपी है। चिट्ठी में कहा गया है कि आपने अपनी मर्जी से 27 अगस्त को पटना में आयोजित हो रही आरजेडी की रैली में शामिल होने का फैसला लिया है। इसलिए ऐसा माना जाएगा कि आपने स्वेच्छा से पार्टी छोड़ दी है।

शरद यादव को जेडीयू से निकालने की तैयारी, केसी त्यागी ने सौंपा पत्र

केसी त्यागी ने अपने पत्र में लिखा है कि जेडीयू के बीजेपी गठबंधन में शामिल होने के बाद से ही आप पार्टी की नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। आपने हाल में पार्टी की किसी राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया है।

जदयू से बागी हो चुके नेता शरद यादव के गुट ने अपनी पार्टी के असली होने का दावा किया है। उन्होंने अपनी पार्टी को असली बताते हुए पार्टी के चुनाव चिन्ह व कार्यालय पर अपना हक जताया है।

जदयू पार्टी बंटवारे की कगार पर पहुंच चुकी है। जदयू के महासचिव के सी त्यागी के पत्र का जवाब देते हुए शरद समर्थकों ने यह दावा किया है। के सी त्यागी ने पत्र में शरद को राजद की 27 अगस्त की रैली में शामिल ना होने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह रैली में शामिल होते हैं तो उनको पार्टी से निकाल दिया जाएगा। वहीं शरद यादव फैसला कर चुके हैं कि वह राजद की रैली में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+