गंगा में थूकना मना है

सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार गंगा में थूकने या गंदगी डालने वालों को 3 दिन की जेल या 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की व्यवस्था करना चाहती है। सरकार का मानना है कि बाकी इंतजामों के साथ-साथ कड़ा कानून भी बनाया जाना चाहिए, ताकि लोग गंगा को दूषित करने से बचें।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी गंगा और हिमालय को बचाने के लिए सरकार की योजना का जिक्र हुआ था। इसमें कहा गया था कि सरकार एक अविरल, स्वच्छ और शुद्ध गंगा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय करेगी।
पिछले हफ्ते उमा ने यह भी कहा था कि गंगा हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, 'गंगा को प्राथमिकता देने का मतलब यह नहीं है कि बाकी नदियों पर हमारा ध्यान नहीं है, लेकिन पहले हमें बाकी नदियों के लिए एक मॉडल तैयार करना होगा।'












Click it and Unblock the Notifications