देवकीनंदन महाराज को सउदी अरब से मिली जान से मारने की धमकी, समुदाय विशेष के खिलाफ ना बोलने की चेतावनी

Devkinandan Thakur: देवकीनंदन महाराज को बीच चौराहे पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक दुबई के कॉलर ने देवकीनंद के मोबाइल फोन पर कॉल किया और गंदी गालियां देते हुए कहा कि धर्मगुरु को चौक पर जिंदा जला देंगे।

Devkinandan Thakur

Recommended Video

      Devkinandan Maharaj को किसने दी फोन पर धमकी, Saudi Arab से आया फोन | वनइंडिया हिंदी | *News

      Devkinandan Thakur Death threat: भागवत कथा वाचक और वृंदावन में ठाकुर श्री प्रियाकान्त जू मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन महाराज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आध्यात्मिक नेता देवकीनंदन ठाकुर महाराज को सऊदी अरब से जान से मारने की धमकी मिली है। देवकीनंदन महाराज को विशेष समुदाय के खिलाफ बोलने से परहेज करने की चेतावनी दी गई है।अधिकारियों ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खारघर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

      चौक पर जिंदा जलाने की मिली धमकी

      चौक पर जिंदा जलाने की मिली धमकी

      देवकीनंदन महाराज ने मामला दर्ज करते हुए शनिवार को खारघर पुलिस को बताया कि उन्हें दुबई से एक धमकी भरा फोन आया था जिसमें उन्हें मुसलमानों के खिलाफ नहीं बोलने के लिए कहा गया था और अगर उन्होंने उनके खिलाफ बोला था उन्हें जान से मार दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक देवकीनंदन महाराज को बीच चौराहे पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक दुबई के कॉलर ने देवकीनंद के मोबाइल फोन पर कॉल किया और गंदी गालियां देते हुए कहा कि धर्मगुरु को चौक पर जिंदा जला देंगे।

      डेढ़ मिनट का था कॉल

      डेढ़ मिनट का था कॉल

      देवकीनंदन महाराज ने बताया कि पूरा फोन कॉल डेढ़ मिनट का था। फोन कॉल उस वक्त आया था जब देवकीनंदन महाराज खारघर मुंबई में श्रीमद्भागवत कथा कर रहे थे। महाराष्ट्र पुलिस ने संज्ञान लेकर एनसीआर दर्ज कर दी है। देवकीनंद के अब हर पंडाल में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। धर्मगुरु की सुरक्षा को लेकर उनके परिवार और शिष्यों में चिंता हो गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने इस सबंध में 298, 504, 506, 507 धाराओं के तहत एनसीआर दर्ज कर दी गई है।

      इससे पहले भी मिल चुकी है देवकीनंदन महाराज को धमकी

      इससे पहले भी मिल चुकी है देवकीनंदन महाराज को धमकी

      प्रियाकान्तजु मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले पर फौरन संज्ञान लिया है और कथा पंडाल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी अप्रैल 2022 में मुंबई के वासिम में हनुमान जयंती पर रामभक्तों के साथ शोभायात्रा निकालने पर धमकी मिली थी। उस वक्त भी फोन कॉल दुबई से आई थी। विजय शर्मा ने फोन पर बताया कि देवकीनंदन महाराज सनातन धर्म के लिए हमेशा से मुखर रहे हैं। सोशल मीडिया और न्यूज चैनले पर बोले गई उनकी बात हमेशा चर्चाओं में रहती है।

      इस बार सीधे देवकीनंदन महाराज को आया फोन

      इस बार सीधे देवकीनंदन महाराज को आया फोन

      प्रियाकान्तजु मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी कई बार हिंदुत्व पर बोलने की वजह से संस्थान को देवकीनंदन महाराज के लिए धमकी भरे फोन कॉल आते रहते थे। लेकिन इस बार फोन कटल सीधे देवकीनंदन महाराज के ही नंबर पर आया था, इसलिए हम सब उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। देवकीनंदन महाराज का नंबर बहुत ही कम लोगों के पास है। इसलिए देवकीनंदन महाराज के परिवार वाले चिंतिंत हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+