SpiceJet Flight: स्पाइसजेट की कंडला जा रही फ्लाइट में प्रेशराइजेशन अलर्ट, वापस लौटा प्लेन

मुंबई से गुजरात के कंडला के लिए रवाना हुआ प्लेन गंतव्य तक पहुंचने से पहले वापस लौट आया। सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से उतार लिया गया है।

SpiceJet Flight 01

स्पाइसजेट (Spicejet) का प्लेन शनिवार को मुंबई से गुजरात के कंडला के लिए रवाना हुआ था। लेकिन टेक ऑफ के बाद प्लेन में प्रेशराइजेशन अलर्ट खराबी का अलर्ट मिला। जिसके कारण प्लेन को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। स्पाइसजेट एयरलाइन ने एक बयान में कहा गया, "18 फरवरी को स्पाइसजेट की मुंबई से कांडला जाने वाली फ्लाइट केबिन 'प्रेशराइजेशन अलर्ट' के कारण महानगर हवाईअड्डे पर लौट आई"। हालांकि, एयरलाइन ने विमान में सवार यात्रियों की संख्या साझा नहीं है।

फ्लाइट को टेकऑफ को लेकर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, " मुंबई से कंडला जाने वाले स्पाइसजेट Q400 प्लेन संख्या SG-2903 के टेक-ऑफ के बाद केबिन में प्रेशर का अलर्ट मिला। जिसके बाद PIC ने मुंबई लौटने का फैसला किया। ATC को सूचित किया गया। विमान मुंबई में सुरक्षित रूप एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। किसी यात्रा या फिर चालक दल को कोई परेशानी की सूचना नहीं है"।

शनिवार को इसके स्पाइजेट की इस फ्लाइट के अलावा एयरलाइन की मुंबई से तिरुपति जाने वाली फ्लाइट का संचालन भी प्रभावित हुआ। हालांकि उड़ान रद्द नहीं की गई थी, लेकिन प्रस्थान के निर्धारित समय में बदलाव किया गया है। इसी हफ्ते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट लिमिटेड को लेकर एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच एक शेयरधारक विवाद से संबंधित ₹578 करोड़ के एक मध्यस्थ पुरस्कार के बाद अपने पूर्व प्रमोटर कलानिधि मारन को ₹270 करोड़ का भुगतान करने के अपने दायित्व को पूरा करने का निर्देश दिया।

Recommended Video

    Adani Group ने प्रोमोटर्स के Share रूस में गिरवी रखे, Forbes Report में खुलासा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+