जब स्पाइसजेट का विमान तूफान में घिरा, केबिन से गिरने लगा सामान, दर्जनों घायल, देखिए वीडियो

नई दिल्ली, 02 मई। मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्पाइसजेट विमान के भीतर यात्रा कर रहे यात्रियों की सांसे उस वक्त थम गई जब हवा में ही विमान तूफान में फंस गया। विमान के भीतर बैठे लोगों का काफी तेज झटके महसूस हुए। विमान के भीतर झटके इतने तेज थे कि उसके भीतर केबिन में यात्रियों का रखा सामान तक नींचे गिर गया। इस हादसे में कुछ यात्रियों को चोट भी आई है। विमान के लैंड होने के बाद जिन यात्रियों को चोट लगी थी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Recommended Video

      SpiceJet Turbulence: DGCA ने शुरू की SpiceJet accident की जांच, जानें क्या हुआ था? | वनइंडिया हिंदी
      spiceet

      रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा स्पाइसजेट के बोइंग विमान बी737 के एसजी 945 में हुआ था। मुंबई से दुर्गापुर के बीच रास्ते में विमान हवा में ही तूफान में फंस गया। तूफान में विमान के फंसने के बाद विमान के भीतर काफी तेज झटके महसूस किए गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि विमान के भीतर तेज झटकों की वजह से केबिन में रखा सामान नीचे गिर जाता है, लोग फोन से इसका वीडियो बना रहे हैं। हादसे में कुछ लोगों को सिर पर चाट आई है। घटना का एक वीडियो यात्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

      विमान के भीतर झटकों की वजह से यात्रियों की सीट के ऊपर लगा ऑक्सीजन मास्क नीचे गिर जाता है, सामान नीचे गिर जाता है, जिससे यात्रियों को चोट लग जाती है। युवराज शर्मा नाम के यात्री ने ट्विटर पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा मुंबई से दुर्गापुर के बीच विमान में तेज झटके महसूस किए गए। मैं यात्रियों के दिमाग में क्या चल रहा है उसे महसूस कर सकता हूं। विमान स्पाइसजेट का था, फिर से यह विमान बी737 मैक्स था। इस विमान में कभी भी यात्रा नहीं करें, शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

      जानकारी के अनुसार हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं, जबकि 11 लोगों को गंभीर चोट लगी है, इन लोगों को सिर और पीट पर चोट लगी है। विमान ने रविवार को शाम तकरीबन 5 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। दो घंटे के बाद विमान जब दुर्गापुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचा तो घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कहा गया है कि विमान तूफान में कैसे फंसा इसकी जांच की जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+