Video: जब एयरपोर्ट पर बंगाली गाने पर एक साथ थिरकने लगीं एयर होस्टेस, एक्ट्रेस भी खुद को रोक नहीं सकी
नई दिल्ली, 22 मई। जब भी आप कभी विमान में यात्रा करते हैं तो आप देखते हैं कि विमान के भीतर एयर होस्टेस आपको बेहद शालीन और सभ्य तरीके से सेवाएं देती हैं। लेकिन अपनी इस प्रोफेशनल छवि से इतर स्पाइसजेट एयरलाइंस की एयर होस्टेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पाइसजेट की एयरहोस्टेस एक साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

बंगाली गाने पर डांस हो रहा वायरल
स्पाइसजेट की कई एयरहोस्टेस बांग्ला गाना टापा टिनी पर थिरक रही हैँ। यह गाना फिल्म बेलाशुरू का है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस गाने को हाल ही में काफी लोकप्रियता मिल रही है। इंस्टाग्राम पर भी यह गाना काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह गाना लोकनृत्य के चलते काफी लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे बंगाली एक्ट्रेस मोनामी घोष भी नजर आ रही हैं जो गाने पर थिरक रही हैं।

एक साथ झूमते नजर आए लोग
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि फ्लाइट अटेंडेंट अपने पैर टैप करती हैं और जैसे जैसे गाना आगे बढ़ता है ये फ्लाइट अटेंडेंट्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं और यात्रियों के बोर्डिंग पास उनसे लेती हैं। धीरे-धीरे पूरी टीम इस गाने पर थिरकने लगती है। हर कोई इस गाने पर झूमता दिखता है। इसी बीच मोनामी घोष की एंट्री होती है। वह फ्लाइट क्रू और लोगों के बीच आती हैं और गाने पर थिरकने लगती हैं।

लोगों को काफी पसंद आ रहा वीडियो
मोनामी घोष ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। गाने को लिखने वाली कंपनी ने इसे शेयर करते हुए लिखा, बेलाशुरू जमीन से आसमान में पहुंच रहा है। आप सभी स्पाइसजेट के कर्मियों का शुक्रिया, आपने इतना बेहतरीन डांस किया, क्रू के सदस्यों ने भी इस गाने पर अपने मूव दिखाए। बता दें कि इस वीडियो को हजारो लोगों ने लाइक किया है और इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, मुझे यह बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। जबकि दूसरे ने लिखा, काश मैं भी इसे सामने से देख पाता।
मोनामी घोष ने कही ये बात
मोनामी घोष ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, पहली बार कोलकाता एयरपोर्ट पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने डांस किया, स्पाइसजेट एयरलाइंस की महिलाएं, विंडोज प्रोडक्शन आप सभी लोगों का शुक्रिया। वीडियो को 19 मई को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, वीडियो को अभी तक 61 हजार लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा यह बहुत ही बेहतरीन वीडियो है। एक ने लिखा मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं, आपसे सीखना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications