मोदी के पीएम बनते ही SPG घेरे में घिर जाएंगी पत्नी जसोदाबेन और मां

narendar modi-jasodaben
नयी दिल्ली। 16 मई को लोकसभा के नतीजे आते ही भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। मोदी पीएम बनते ही उनकी सुरक्षा छव नी तैयार हो जाएंगी। एसपीजी जवानों के साथ बुलेटप्रुफ गाड़ी और मोबाईल जैमर लैश उनका दस्ता तैयार हो जाएगा। इसके लिए मोदी की अनुमति की प्रतिक्षा भी नहीं की जाएंगी। व हीं इसी तरह की सुरक्षा मोदी के परिवार को भी मिलेगा।

मोदी की 90 वर्षीय मां हीरावेन और उन की पत्नी जसोदाबेन को बी एसपीजी सुरक्षा देनी होगी। अब तक सादगी का जीवन बिताने वाली जसोदाबेन को सुरक्षा घेरे में रहना होगा। लेकिन इसके लिए उन्हें अपना आवास बदलना पड़ सका है। जसोदाबेन की सुरक्षा को लेकर एसपीजी असमंजस में है।

अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो एसपीजी को उनकी 62 वर्षीय पत्नी जसोदाबेन को सुरक्षा देने या नहीं देने को लेकर फैसला लेना होगा। एसपीजी इस बात को लेकर भी चर्चा कर रहा है कि मोदी की मां हीरा बेन को सुरक्षा देनी होगी या नहीं। हीरा बेन गांधीनगर में अलग मकान में रहती है। मोदी की पत्नी पहले पंचालवास इलाके में एक कमरे के 100 स्कवैयर फीट के घर में रहती थी। ऐसे में एसपीजी को वहां उन्हें सुरक्षा देने में कठिनाई का सामना करना पड़ा सकता है। ऐसे में उनके निवास स्थान को बदलने पर चार किया जा सकता है।

जसोदाबेन अब वह अपने भाई के साथ रहती है। सूत्रों के मुताबिक एसीपीजी के लिए यह अनिवार्य है कि वह प्रधानमंत्री की पत्नी को सुरक्षा दें। मोदी की पत्नी जसोदाबेन सालों से अपने पति से अलग रह रही है इसलिए एसपीजी असमंजस में है। सूत्रों के मुताबिक एसीपीजी मोदी की पत्नी और मां की लिविंग कंडीशंस को लेकर गुजरात पुलिस की स्थानीय खुफिया शाखा के संपर्क में है। पहली बार वडोदरा से नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त मोदी ने जो शपथपत्र दिया था उसने उन्होंने खुद को शादीशुदा बताया था। मोदी ने अपनी पत्नी का नाम जसोदाबेन बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+