60 रुपये में ‘स्मार्ट‘ हो जाएगा आपका आधार कार्ड,जानें कैसे

नयी दिल्ली। आपका आधार कार्ड अब स्मार्ट कार्ड में बदल सकता है। अब आपका आधार कार्ड वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की तरह स्मार्ट हो जाएगा। यानी अब नया आधार कार्ड कागज पर नहीं, प्लास्टिक पर प्रिंट होगा। इसके लिए लोगों को आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट कराने के बाद 60 रुपये खर्च करने होंगे।
आधार कार्ड जो अब तक कागज का होता था वो अब प्लास्टिक का हो जाएगा। इसके लिए आपको 60 रुपए खर्च करने होंगे। इस रकम में आधार कार्ड के दो स्मार्ट प्रिंट मिलेंगे। सरकार ने आधार कार्ड को स्मार्ट कार्ड में बदलने की अनुमति दे दी है।
क्या करना होगा
- अपने आधार कार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए आपको अपना आधार कार्ड एनरोलमेंट देना होगा।
- जिन लोगों के पास आधार कार्ड है वो उस कार्ड को ही पीवीसी प्लास्टिक कोटेड कार्ड में बदला सकते हैं।
- आपको एनरोलमेंट नंबर या आधार कार्ड नंबर लेकर पंजीकरण केंद्र जाना होगा।
- पंजीकरण कार्यालय में कर्मचारी आधार कार्ड या एनरोलमेंट नंबर लेने के बाद आपके अंगूठे का निशान लेंगे।
- आपको फीस के तौर पर 60 रुपए जमा कराने होंगे।
- इसके बाद आपको हाथों-हाथ आधार कार्ड के दो प्रिंट दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications