हाईवे पर स्पीड का कहर: बेकाबू तेज रफ्तार कार 5 सेकेंड में 5 बार पलटी, दर्दनाक हादसा देख लोग रह गए दंग
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सोमवार को हाईवे पर स्पीड का कहर देखा गया। एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोने पर हाईवे पर कई बार पलटी मारी। यह हादसा छिंदवाड़ा-नागुपर हाईवे पर हुआ है।
नई दिल्ली, 29 अगस्त: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सोमवार को हाईवे पर स्पीड का कहर देखा गया। एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खोने पर हाईवे पर कई बार पलटी मारी। यह हादसा छिंदवाड़ा-नागुपर हाईवे पर हुआ है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई सकते में आ गया है। वीडियो इतना डरावना है कि लोगों दंग रह गए हैं। तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे कई पलटी ली।

सीधी आ रही कार पलट गई
वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर सीधे आ रही है। इस बीच रोड पर जमा पानी को उड़ाते ही कार ने अपना नियंत्रण खो दिया। सीधी आ रही कार लेफ्ट टर्न हो गई और हाईवे किनारे कई पलटी मारी। पांच सेकेंड में कार ने पांच बार पलटी मारी।

खेत में जा गिरी कार
कार पलटते-पलटते हाईवे किनारे जंगल में घास चरने के लिए पेड़ से बंधी एक गाय के पास पहुंच गई। गाय के बिल्कुल पास जाकर कार वहां रुकी। गाय भी डर के मारे भागने लगी। हालांकि वो रस्सी से बंधे होने के कारण वो भाग नहीं सकी।

भीषण हादसा देख लोगों में डर
यह हादसा देख लोगों के रूह कांप जा रहे हैं। कार में कितने लोग सवार थे ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। साथ ही कोई हताहत की भी खबर नहीं है। लेकिन हादसा इतना भीषण था कि किसी के बचने की शायद ही कोई गुंजाइश हो।

कार क्षतिग्रस्त
हालांकि, अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में कुछ ऐसी खराबी आ गई जिसकी वजह से भीषण हादसा हुआ, या फिर कार ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना हुई। लेकिन यहा हादसा बेहद ही डरावना है। कार ने इतनी पलटी मारी की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

सड़क हादसे में 6 की मौत
वहीं इससे पहले उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सितारगंज के सिरसा मोड़ पर हुआ था। इस हादसे में घायल लोगों को हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ था।
यह भी पढ़ें- हरदोई हादसा: देर रात तक चला राहत-बचाव अभियान, एक का शव बरामद, 5 अभी भी लापता












Click it and Unblock the Notifications